गिद्दी परियोजना में आठ घंटे तक कोयला ढुलाई बाधित

Updated:
विज्ञापन
गिद्दी परियोजना में आठ घंटे तक कोयला ढुलाई बाधित

गिद्दी परियोजना में आठ घंटे तक कोयला ढुलाई बाधित

विज्ञापन

लोकल सेल बहाल होने पर वापस ले लिया गया आंदोलन गिद्दी. गिद्दी बस्ती के रैयत, विस्थापित व ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह छह बजे से रोड सेल बहाल कराने की मांग को लेकर गिद्दी परियोजना की कोयला ढुलाई लगभग आठ घंटे तक बाधित रखी. कोलियरी प्रबंधन के आश्वासन पर रैयतों ने दोपहर दो बजे आंदोलन वापस ले लिया. मिली जानकारी के अनुसार, गिद्दी बस्ती के रैयत, विस्थापित व ग्रामीण सुबह छह बजे गिद्दी परियोजना पहुंचे और कोयला ढुलाई बाधित कर दी. गिद्दी बस्ती के रैयत व विस्थापितों ने कहा कि प्रबंधन राजनीतिक दबाव में आकर गिद्दी रोड सेल को बुधवार से बंद कर दिया है. पूर्व में हुए त्रिपक्षीय समझौता के तहत गिद्दी लोकल सेल चालू किया गया था, इसके बाद हमलोगों को वैकल्पिक रोजगार मिला है. प्रबंधन ने गिद्दी बस्ती के रैयत व विस्थापितों से बात की और गिद्दी लोकल सेल बहाल कर दिया. आंदोलन में मुखिया हीरालाल गंझू, भीम साव, विकास कुमार गंझू, मनोज महली, सुनील गंझू, राजेश साव, शंकर करमाली, मंटू मांझी, लक्ष्मीनारायण गंझू, रमेश सोरेन, दिनेश्वर गंझू, आशीष करमाली, महादेव गंझू, सुगेश्वर साव, गोविंद गंझू, दिलीप मुंडा, महादेव मांझी, सन्नी गंझू, गणेश गंझू, दीपक महली, पैरा मांझी, यदुनंदन गंझू, बुधन गंझू, रोहित कुमार गंझू शामिल थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola