घाटोटांड़ में दो डंपर पलटे, चालक घायल
Updated at : 08 Aug 2016 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

घाटोटांड़ : चरही-केदला मुख्य मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर रविवार को दो डंपर पलट गये . इस हादसे में दोनों डंपर के चालक घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जेएच 02 एक्स 6863 नंबर डंपर सीसीएल तापिन परियोजना से कोयला लेकर केदला वाशरी जा रहा था. दुरू कसमार के समीप डंपर अनियंत्रित होकर पलट […]
विज्ञापन
घाटोटांड़ : चरही-केदला मुख्य मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर रविवार को दो डंपर पलट गये . इस हादसे में दोनों डंपर के चालक घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जेएच 02 एक्स 6863 नंबर डंपर सीसीएल तापिन परियोजना से कोयला लेकर केदला वाशरी जा रहा था.
दुरू कसमार के समीप डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को लोगों ने उठा कर इलाज के लिए टाटा स्टील वेस्ट बोकारो मुख्य अस्पताल ला कर इलाज कराया. वहीं दूसरा डंपर जेएच 02 आर 9939 परेज सरना स्थल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. इस डंपर का चालक भी घायल हो गया. इसे इलाज के लिए चरही ले जाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




