रामगढ़ जिला प्रशासन में आधी आबादी का पूरा राज
Updated at : 04 Aug 2016 12:31 AM (IST)
विज्ञापन

रजरप्पा : देश के विकास में महिलाओं को भागीदार बनाने के लिए उन्हें 33 फीसदी आरक्षण देने की बात वर्षों से नहीं दशकों से हो रही है. लेकिन, इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. देश के राजनेता चाहते हैं कि उनके रहम-ओ-करम पर महिलाओं को किसी क्षेत्र में भागीदारी मिले. दूसरी […]
विज्ञापन
रजरप्पा : देश के विकास में महिलाओं को भागीदार बनाने के लिए उन्हें 33 फीसदी आरक्षण देने की बात वर्षों से नहीं दशकों से हो रही है. लेकिन, इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. देश के राजनेता चाहते हैं कि उनके रहम-ओ-करम पर महिलाओं को किसी क्षेत्र में भागीदारी मिले. दूसरी तरफ, देश की आधी आबादी अपने दम पर कदम-दर-कदम बढ़ा रही हैं. पुरुषों से कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं. कई जगह वह पुरुषों से आगे निकल गयी हैं.
बिना आरक्षण, बिना किसी की मदद के, अपने दम पर बिना किसी शोर-शराबा के नयी इबारत लिख रही हैं. वर्तमान में रामगढ़ जिला में प्रशासनिक और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर महिला पदाधिकारी विराजमान हैं. पूरे जिले के विकास की जिम्मेवारी यही महिला पदाधिकारी निभा रही हैं. जी हां, उपायुक्त से लेकर बीडीओ, सीओ तक और कोषागार से रजिस्ट्रार और जिला शिक्षा पदाधिकारी तक की जिम्मेवारी महिलाएं निभा रही हैं. कई स्कूल-कॉलेजों में महिला प्राचार्य हैं. इतना ही नहीं, पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव में आरक्षित सीटों पर भारी संख्या में महिलाएं प्रमुख, पार्षद और मुखिया चुनी गयी हैं, जो किसी न किसी रूप में विकास और प्रशासन में योगदान दे रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




