नयीसराय की जमीन को लेकर न्यायालय में पीआइएल

Updated at : 28 Jul 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
नयीसराय की जमीन को लेकर न्यायालय में पीआइएल

रामगढ़ : झारखंड उच्च न्यायालय में नयीसराय की एक जमीन को लेकर जनहित याचिका दायर की गयी है. इसे लेकर संबंधित विभाग को सूचना दी गयी है. मामला दामोदर पुल से सटे पथ निर्माण विभाग की जमीन के बेचे जाने का है. उक्त पथ निर्माण विभाग के लिए अधिग्रहित है. प्लॉट नंबर सात के उक्त […]

विज्ञापन
रामगढ़ : झारखंड उच्च न्यायालय में नयीसराय की एक जमीन को लेकर जनहित याचिका दायर की गयी है. इसे लेकर संबंधित विभाग को सूचना दी गयी है. मामला दामोदर पुल से सटे पथ निर्माण विभाग की जमीन के बेचे जाने का है. उक्त पथ निर्माण विभाग के लिए अधिग्रहित है.
प्लॉट नंबर सात के उक्त जमीन का कुल रकबा 46 डिसमिल है. इस जमीन को कब्जा कर बेचा जा रहा है. इसमें अभी तीन डिसमिल जमीन को बेचा गया है. इस संबंध में थाना चौक निवासी अशोक कुमार तिवारी ने जनहित याचिका दायर की है. इनकी ओर से अधिवक्ता निमेश कुमार सिंह पैरवी कर रहे हैं. ज्ञात हो कि नयीसराय समेत पूरे रामगढ़ जिले में सरकारी जमीन की हेराफेरी कर बेचे जाने का सिलसिला जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola