भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया
Updated at : 27 Jul 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

दुलमी़ दुलमी प्रखंड के जामसिंघ गांव में मंगलवार को न्यायालय भूमि सुधार उपसमाहर्ता रामगढ़ के निर्देश पर 29 एकड़ खतियानी भूमि पर दखल दीहानी कराने सीआइ सुनील कुमार पहुंचे. इस दौरान सीआइ के साथ हल्का कर्मचारी दीपक वर्मा व अंचल अमीन बालेश्वर प्रसाद भी शामिल थे. अधिकारियों द्वारा की जा रही भू-वापसी की कार्रवाई के […]
विज्ञापन
दुलमी़ दुलमी प्रखंड के जामसिंघ गांव में मंगलवार को न्यायालय भूमि सुधार उपसमाहर्ता रामगढ़ के निर्देश पर 29 एकड़ खतियानी भूमि पर दखल दीहानी कराने सीआइ सुनील कुमार पहुंचे. इस दौरान सीआइ के साथ हल्का कर्मचारी दीपक वर्मा व अंचल अमीन बालेश्वर प्रसाद भी शामिल थे. अधिकारियों द्वारा की जा रही भू-वापसी की कार्रवाई के वक्त प्रथम पक्ष के प्रकाश मुंडा ही स्थल पर मौजूद थे. अधिकारियों ने घूम-घूम कर पूरे प्लॉट में लाल झंडा गड़वाया.
इसके बाद प्रथम पक्ष के लोगों ने भूमि पर हल चलाया. बताया जाता है कि उक्त भूमि को लेकर पिछले सात वर्षों से प्रकाश मुंडा व अकलू महतो के बीच विवाद चल रहा था. न्यायालय के आदेशानुसार भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया. मौके पर मुखिया पति परमेश्वर राम पटेल, अरुण महतो, मनीष चौधरी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




