10 वां वेतन समझौता मजदूरों के हित में हो
Updated at : 24 Jul 2016 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

सीटू का जीएम कार्यालय के समक्ष सभा व प्रदर्शन उरीमारी : सीटू से संबद्ध एनसीओइए व बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने शनिवार को बरका-सयाल क्षेत्र के सयाल स्थित महाप्रबंधक कार्यालय पर 10 वां वेज बोर्ड गठन को लेकर सभा व प्रदर्शन किया. इसकी अध्यक्षता बासुदेव साव ने की. एनसीओइए के जोनल सचिव प्रभुदयाल सिंह ने […]
विज्ञापन
सीटू का जीएम कार्यालय के समक्ष सभा व प्रदर्शन
उरीमारी : सीटू से संबद्ध एनसीओइए व बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने शनिवार को बरका-सयाल क्षेत्र के सयाल स्थित महाप्रबंधक कार्यालय पर 10 वां वेज बोर्ड गठन को लेकर सभा व प्रदर्शन किया. इसकी अध्यक्षता बासुदेव साव ने की. एनसीओइए के जोनल सचिव प्रभुदयाल सिंह ने कहा कि कोयला प्रबंधन जेबीसीसीआइ 10 वीं का गठन करने को लेकर गंभीर नहीं है.
10 वां वेतन समझौता कोयला मजदूरों के हितों को ध्यान में रख कर किया जाये. देश की मोदी सरकार कोयला मजदूरों के अधिकारों को कुचलने में लगी हुई है. वरिष्ठ नेता आरपी सिंह चंदेल ने केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी रवैये का आरोप लगाया. बीसीकेयू के क्षेत्रीय सचिव अर्जुन सिंह व अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि वेतन समझौता तत्काल लागू किया जाये. ऐसा नहीं होने पर हमारा संगठन मजदूरों को गोलबंद करके आंदोलन करेगा.
सभा को रामनरेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सत्यनारायण ठाकुर, रवींद्र विश्वकर्मा व अन्य ने संबोधित किया. मौके पर गोपाल यादव, असीम धर, परीक्षा सिंह, सत्यनारायण सिंह, जफर इमाम, लक्षमण मांझी, श्रीकांत, गया प्रसाद, प्रेमचंद उरांव, प्रसाद सिंह, वाजिद अली, मुख्तार खान, जगरनाथ प्रसाद, परशुराम, दिनेश कुमार सिंह, सुकांतो, सुरेंद्र, बैजनाथ मंडल, बृजनंदन पासवान, महावीर लोहार, महेश सिंह, महेंद्र गंझू, निरंजन पटेल, अशोक कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




