लगान की रसीद अब ऑनलाइन कटवायें
Updated at : 21 Jul 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ जिले में बुधवार से ऑनलाइन जमीन की लगान रसीद कटना प्रारंभ हो गया है. अब रामगढ़ राज्य का तीसरा जिला बन गया है जहां ऑनलाइन लगान रसीद कटना प्रारंभ हुआ है. इस संबंध में रामगढ़ की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने जानकारी दी कि रामगढ़ जिले में आज से ऑनलाइन लगान रसीद कटना […]
विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ जिले में बुधवार से ऑनलाइन जमीन की लगान रसीद कटना प्रारंभ हो गया है. अब रामगढ़ राज्य का तीसरा जिला बन गया है जहां ऑनलाइन लगान रसीद कटना प्रारंभ हुआ है. इस संबंध में रामगढ़ की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने जानकारी दी कि रामगढ़ जिले में आज से ऑनलाइन लगान रसीद कटना प्रारंभ हो गया है. जिन लोगों के पास ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा होगी वे लोग स्वयं अपना लगान रसीद ऑनलाइन भुगतान कर काट सकते हैं.
इसके लिए लोग jharbhoomi.nic.in साइट पर जा कर ऑनलाइन लगान को खोलेंगे तो रजिस्टर टू खुलेगा जिसमें जिला, अंचल, हल्का, रैयत का नाम, खाता व प्लॉट संख्या की जानकारी अपलोड करने के बाद हरे रंग का लाइन भुगतान के लिए क्लिक करेंगे तो बकाये की जानकारी कंप्यूटर देने लगेगा. इसके एग्री करने के बाद आॅनलाइन बैंकिंग साइट से जुड़ जायेंगे. यहां भुगतान करने के बाद लगान रसीद निकाली जा सकेगी.
उपायुक्त ने कहा कि शीघ्र ही प्रज्ञा केंद्र को इसका प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा शुल्क भी निर्धारित कर दिया जायेगा. उपायुक्त ने बताया कि आज पहला ऑनलाइन रसीद चितरपुर के हरिहर पांडे व दूसरा रामगढ़ अंचल के रेखा देवी का सफलता पूर्वक कटा है. मौके पर एसी सुनील कुमार सिंह भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




