रामगढ़ कॉलेज में होगी एमकॉम की पढ़ाई
Updated at : 21 Jul 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

कुलपति गुरदीप सिंह ने रामगढ़ कॉलेज का निरीक्षण किया रामगढ़ : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति डॉ गुरदीप सिंह 20 जुलाई को हजारीबाग से रांची जाने के क्रम में रामगढ़ महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया. कुलपति लगभग आधा घंटे तक महाविद्यालय परिसर में रहे. मौके पर आजसू छात्र संघ के विभावि प्रभारी डब्लू महतो […]
विज्ञापन
कुलपति गुरदीप सिंह ने रामगढ़ कॉलेज का निरीक्षण किया
रामगढ़ : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति डॉ गुरदीप सिंह 20 जुलाई को हजारीबाग से रांची जाने के क्रम में रामगढ़ महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया. कुलपति लगभग आधा घंटे तक महाविद्यालय परिसर में रहे. मौके पर आजसू छात्र संघ के विभावि प्रभारी डब्लू महतो ने कुलपति को ऑन लाइन नामांकन सहित छात्र-छात्राओं को होनेवाली समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया. मौके पर कुलपति डॉ गुरमीत सिंह ने कहा कि एम कॉम की पढ़ाई इस सत्र से शुरू होगा. इसके लिये नामांकन की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिया गया है.
साथ ही अगले सत्र से एमए की पढ़ाई भी शुरू होगी. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन नामांकन में जो भी त्रृटि है उसमें सुधार किया जायेगा. नामांकन के लिए ऑफलाइन तरीका भी अपनाया जायेगा. उन्होंने आय व जाति प्रमाण-पत्र बनाने के लिए 10 दिन के मियाद में इजाफा किया. मौके पर आजसू छात्र संघ के अरविंद कुमार महतो, रामगढ़ कॉलेज अध्यक्ष देवा महतो व अन्य शामिल थे. इस दौरान आदिवासी छात्र संघ ने नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा. मौके पर आदिवासी छात्र संघ के अमरदीप कुमार, रंजन करमाली, सुभाष मुंडा, राजकिशोर मुंडा मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




