आज से मजदूरों की हड़ताल

Updated at : 21 Jul 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
आज से मजदूरों की हड़ताल

रामगढ़ : झारखंड राज्य कामगार यूनियन व झारखंड इंजीनियरिंग यूनियन द्वारा रामगढ़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित गौतम फेरो एलाइज फैक्टरी के गेट पर संयुक्त रूप से आम सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता गंदौरी महली ने की. इसमें कहा गया कि 21 व 22 जुलाई को गौतम फेरो एलाइज व बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड के […]

विज्ञापन
रामगढ़ : झारखंड राज्य कामगार यूनियन व झारखंड इंजीनियरिंग यूनियन द्वारा रामगढ़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित गौतम फेरो एलाइज फैक्टरी के गेट पर संयुक्त रूप से आम सभा का आयोजन किया गया.
अध्यक्षता गंदौरी महली ने की. इसमें कहा गया कि 21 व 22 जुलाई को गौतम फेरो एलाइज व बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड के मजूदर हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल को सफल बनाने के लिए बुधवार को संयुक्त आम सभा का आयोजन किया गया था. आम सभा को संबोधित करते हुये एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने मजदूरों का आह्वान करते हुए अपनी जायज मांगों के लिए हड़ताल को सफल बनाने की अपील की.
मौके मिथिलेश सिंह ने कहा कि मजदूर अपनी एकता के बल पर ही अपने हक की लड़ाई जीत सकते हैं. आम सभा को राजेश बेदिया, किष्टो राम बेदिया, विजय नंदन मिश्रा, कन्हैया सिंह ने भी संबोधित किया. इस मौके पर समीउल्लाह अंसारी, राजेश साव, कुलेश्वर महतो, विश्वनाथ महतो, चतुर्भुज महतो, कलाम अंसारी, धीरेंद्र महतो, शिवन गोप, गणेश बेदिया, विक्रम सिंह, शंकर रजवार, इम्तियाज अंसारी समेत अनेक मजदूर मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola