प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने, वस्त्र जलाने के विरोध में गिद्दी बंद

Updated at : 21 Jul 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने, वस्त्र जलाने के विरोध में गिद्दी बंद

गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी स्थित दो धार्मिक स्थलों पर असमाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने तथा चित्रों व वस्त्रों को जलाने के विरोध में बुधवार को गिद्दी पूरी तरह से बंद रहा. सड़कों पर वाहन नहीं चले. लोगों ने स्वत: अपनी दुकानें बंद रखी. आक्रोशित लोगों ने कहा है कि तीन दिनों के अंदर इसका […]

विज्ञापन
गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी स्थित दो धार्मिक स्थलों पर असमाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने तथा चित्रों व वस्त्रों को जलाने के विरोध में बुधवार को गिद्दी पूरी तरह से बंद रहा. सड़कों पर वाहन नहीं चले. लोगों ने स्वत: अपनी दुकानें बंद रखी. आक्रोशित लोगों ने कहा है कि तीन दिनों के अंदर इसका खुलासा नहीं होगा, तो इसके विरोध में आंदोलन तेज किया जायेगा.
जानकारी के अनुसार सुबह सात बजे गिद्दी के कई लोगों ने चौक पर गिद्दी-नयीसराय मार्ग को जाम कर दिया. इससे कई वाहन जाम में घंटों फंसे रहे. दुकानों को बंद कराने में लोगों को कोई मशक्कत नहीं करनी पड़ी. दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें खुद बंद रखी. पुरुषोत्तम पांडेय, महेंद्र दूबे, राजू रंजन तिवारी ने कहा कि इस घटना को जिसने भी अंजाम दिया है, उसका चेहरा सामने आना चाहिए. इस घटना से लोगों में आक्रोश है. इसकी जितनी भी निंदा की जाये, वह कम है.
आंदोलन का नेतृत्व करने वालों में पुरुषोत्तम पांडेय, महेंद्र दूबे, राजू रंजन तिवारी, नरेंद्र सिंह, संतोष झा, मुकेश पांडेय, विकास सिंह, दिलीप सिंह, सतीश प्रजापति, लछी राम, कुंजलाल प्रजापति, चंदन सिंह, मोहन केशरी, दीपक सिंह, पंकज सिंह, गिरजा सिंह, विजय कुमार, संजय प्रजापति, पिंटू सिंह, अंगद महतो, ध्रुव कुमार, विपुल सिंह, प्रमोद कुमार, नागेंद्र सिंह, सागर, नीरज, राजा सिंह, रवि सिंह, मनोज महतो, जोगा, सोनू पासवान व अन्य कर रहे थे.
यहां के दो धार्मिक स्थलों पर घटित घटना को लेकर गिद्दी थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. गिद्दी पुलिस ने इस सिलसिले में गिद्दी व भुरकुंडा के तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. दो अन्य लोगों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस योजना बना रही है.
गिद्दी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि इस घटना को जिसने भी अंजाम दिया है, उसे हर हाल में पकड़ा जायेगा. उन्होंने कहा मेंकि कई बिंदुओं पर इसे लेकर जांच-पड़ताल चल रही है. शंका यह भी है किसी ने सुनियोजित ढंग से इस घटना को अंजाम दिलाया है. इस बिंदु पर भी हमारी जांच चल रही है. दोनों मंदिरों में असमाजिक तत्वों ने प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया है. गिद्दी के शांत माहौल को बिगाड़ने तथा पुलिस प्रशासन को परेशान करने की नीयत से ही इस घटना को अंजाम दिया गया है. उन्होंने कहा कि कानून के हाथ लंबे होते हैं. वे हर हाल में पकड़े जायेंगे. गिद्दी पुलिस इस घटना को लेकर काफी गंभीर है.
शांति की अपील
रैयत विस्थापित मोरचा के केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंझू ने गिद्दी के धार्मिक स्थलों में घटित घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि गिद्दी क्षेत्र शुरू से ही शांतिप्रिय रहा है. लोगों से इस माहौल को बनाये रखने की अपील की है. उन्होंने गिद्दी पुलिस से इस घटना में शामिल लोगों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है. कहा कि इस घटना का खुलासा होना समाज के लिए जरूरी है.
जदयू ने की निंदा
जदयू की बैठक गिद्दी में हुई. इसकी अध्यक्षता वीणा सिन्हा ने की. बैठक में गिद्दी के धार्मिक स्थलों में घटित घटना की निंदा की. कहा कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है. उसने यहां के माहौल को बिगाड़ने का काम किया है. उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए. बैठक में कहा गया कि दामोदर नदी से अवैध ढंग से बालू का उठाव होता है. यह घटना इस ओर भी संकेत दे रहा है. बैठक में मुन्नी सिंह, शंभु प्रसाद, बबिता व अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola