झामुमो महिला प्रकोष्ठ की कमेटी गठित

Updated at : 21 Jul 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो महिला प्रकोष्ठ की कमेटी गठित

गिद्दी (हजारीबाग) : झामुमो महिला प्रकोष्ठ की बैठक बुधवार को डाड़ी गांव में हुई. इसकी अध्यक्षता जिला सचिव नमीता कुमारी ने की. बैठक में झामुमो के केंद्रीय सदस्य राकेश कुमार सिंह उर्फ कबलू ने कहा कि झामुमो झारखंड में एक मजबूत पार्टी है. संगठन को गांव-गांव में और मजबूत बनाने की जरूरत है. झामुमो के […]

विज्ञापन
गिद्दी (हजारीबाग) : झामुमो महिला प्रकोष्ठ की बैठक बुधवार को डाड़ी गांव में हुई. इसकी अध्यक्षता जिला सचिव नमीता कुमारी ने की. बैठक में झामुमो के केंद्रीय सदस्य राकेश कुमार सिंह उर्फ कबलू ने कहा कि झामुमो झारखंड में एक मजबूत पार्टी है.
संगठन को गांव-गांव में और मजबूत बनाने की जरूरत है. झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह जिप सदस्य लखनलाल महतो ने महिला कार्यकर्ताओं से गांव-गांव में संगठन को मजबूत बनाने की अपील की. कहा कि महिलाओं के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है, लेकिन इसका समुचित लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है. उन्होंने महिलाओं से अपनी समस्याएं दूर करने के लिए झामुमो को मजबूत बनाने का आह्वान किया. बैठक में डाड़ी प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष आरती देवी, सचिव गीता देवी, कोषाध्यक्ष प्रभावती देवी चुनीं गयीं. कई महिलाओं को सदस्य के रूप में रखा गया है.
जिला सचिव नमीता कुमारी ने महिलाओं से डाड़ी प्रखंड में संगठन को मजबूत बनाने की अपील की. बैठक में बबिता देवी, रूदनी देवी, अंजू देवी, शंकुतला देवी, कांति देवी, कंचन देवी, कुसुम देवी, रिंकी देवी, मंजू देवी, सावित्री देवी, शोभा देवी, सरिता देवी, प्रिया देवी, मुनिया देवी, अनिता देवी, राजेश्वर महतो, शमसूल हक सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola