डाडीडीह में बनेगा आश्रम विद्यालय

Updated at : 13 Jul 2016 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
डाडीडीह में बनेगा आश्रम विद्यालय

पतरातू : झारखंड राज्य 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद द्वारा पतरातू प्रखंड में आश्रम विद्यालय के निर्माण के लिए कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी को पत्र दिया गया था. इसी आलोक में सरकार द्वारा पतरातू प्रखंड के डाडीडीह में आश्रम विद्यालय के निर्माण की अनुमति दी गयी है. इस संबंध […]

विज्ञापन
पतरातू : झारखंड राज्य 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद द्वारा पतरातू प्रखंड में आश्रम विद्यालय के निर्माण के लिए कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी को पत्र दिया गया था.
इसी आलोक में सरकार द्वारा पतरातू प्रखंड के डाडीडीह में आश्रम विद्यालय के निर्माण की अनुमति दी गयी है. इस संबंध में श्री प्रसाद ने जानकारी दी कि डाडीडीह में साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से पांच एकड़ भूमि पर विद्यालय निर्माण के अलावा 50 शय्या वाला छात्रावास, पेयजल की उपलब्धता व सड़क निर्माण को सुनिश्चित करने के लिए कल्याण विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है.
इसके लिए श्री प्रसाद ने मुख्यमंत्री रघुवर दास व कल्याण मंत्री लुईस मरांडी को बधाई दी है. ज्ञात हो कि श्री प्रसाद ने प्रखंड में उच्च शिक्षा के लिए अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों काे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आश्रम विद्यालय खोलने की मांग की थी. इस विषय पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए कल्याण मंत्री ने उपायुक्त रामगढ़ को विद्यालय खोलने संबंधी प्रस्ताव शीघ्र भेजने का निर्देश दिया था.
मौके पर जिला अध्यक्ष शिवशंकर बनर्जी, 20 सूत्री जिला सदस्य सुरेंद्र करमाली, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद साहू, सांसद प्रतिनिधि अनिल राय, मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार साहू व अन्य उपस्थित थे. इसके लिए शिव शंकर बनर्जी, सुमन सिंह, दिनेश प्रसाद, हरिनारायण साहनी अनिल राय, सुरेंद्र करमाली, विनोद कुमार, प्रदीप प्रसाद साहू ने श्री प्रसाद को बधाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola