गरीबों की जमीन छीनने नहीं देंगे

Updated at : 13 Jul 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों की जमीन छीनने नहीं देंगे

रामगढ़ : झारखंड राज्य किसान सभा, भैरवी जलाशय विस्थापित समिति व गैरमजरूआ जमीन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को जिला समाहरणालय परिसर में लोगों ने जम कर प्रदर्शन किया. इससे पूर्व इन समितियों से जुड़े लोग कोठार चौक से रैली की शक्ल में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए समाहरणालय पहुंचे. जहां प्रदर्शन के […]

विज्ञापन
रामगढ़ : झारखंड राज्य किसान सभा, भैरवी जलाशय विस्थापित समिति व गैरमजरूआ जमीन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को जिला समाहरणालय परिसर में लोगों ने जम कर प्रदर्शन किया. इससे पूर्व इन समितियों से जुड़े लोग कोठार चौक से रैली की शक्ल में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए समाहरणालय पहुंचे. जहां प्रदर्शन के बाद आम सभा का आयोजन किया गया.
मौके पर पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून 2013 किसानों के हित में है. केंद्र की मोदी सरकार अध्यादेश के माध्यम से इस कानून में बदलाव करने का प्रयास कर रही है. राज्य में भी भाजपा व आजसू गठबंधन की सरकार भूमि अधिग्रहण विधेयक 2013 को लागू नहीं करना चाहती है. उन्होंने कहा की भैरवी जलाशय से किसानों को फायदा होने के बजाय नुकसान दिख रहा है. पूरी नदी को बांध कर भैरवी नदी को मृत पर्याय बना दिया गया है. विस्थापित किसानों को अभी तक मुआवजा व अन्य सुविधाएं भी नहीं दी गयी है.
भाकपा के राज्य सचिव केडी सिंह ने कहा की किसानों द्वारा वर्षों से जोत-आबाद की जा रही जमीन को अवैध जमाबंदी बता कर रसीद रोक दिया गया. सरकार अभी उन जमीनों को किसानों व गरीबों से छीन कर उद्योगपतियों को देने में लगी है. गैरमजरूआ जमीन बचाओ संघर्ष समिति के घनश्याम महतो ने कहा की हम किसानों की जमीन से रोजी-रोटी का रिश्ता है.
सरकार के इस कदम का विरोध करते हैं. सभा की अध्यक्षता डॉ बीएन ओहदार ने किया. वहीं प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किसान नेता मंगल सिंह ओहदार ने किया. प्रदर्शन को भाकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य महेंद्र पाठक, घनश्याम महतो, दामोदर महतो, जिप सदस्य ममता देवी, मेवालाल प्रसाद, धनेश्वर नाथ चौधरी, रामफल बेदिया, बासुदेव महतो, रमेश्वर महतो, शिवप्रसाद, अशोक कुशवाहा, सुरेश महतो, प्रदीपकांत कुशवाहा, सुदर्शन महतो, जीतू महतो, झलकू महतो, कयूम खान, कुंति देवी, शांति देवी, हरिचरण मुंडा व अन्य ने भी सबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola