पारा शिक्षक विधायक आवास का करेंगे घेराव

Updated at : 13 Jul 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
पारा शिक्षक विधायक आवास का करेंगे घेराव

रामगढ़ : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता संजय दुबे और संचालन विक्रांत ज्योति ने किया. बैठक में मानदेय में 25% वृद्धि, इपीएफ में नियोक्ता का अंशदान नहीं किये जाने सहित शेष समझौता जो घेरा डालो डेरा डालो के दौरान किया गया था उसे लागू नहीं किये जाने […]

विज्ञापन
रामगढ़ : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता संजय दुबे और संचालन विक्रांत ज्योति ने किया. बैठक में मानदेय में 25% वृद्धि, इपीएफ में नियोक्ता का अंशदान नहीं किये जाने सहित शेष समझौता जो घेरा डालो डेरा डालो के दौरान किया गया था उसे लागू नहीं किये जाने और समायोजन की प्रक्रिया प्रारम्भ नहीं किये जाने के खिलाफ तीखे आंदोलन की रणनीति बनायी गयी.
इसमें विधायक के पैतृक आवास के समक्ष भंडा फोड़ सभा, विधानसभा घेराव, प्रधानमंत्री के समक्ष उनके संसदीय क्षेत्र और दिल्ली जाकर न्याय मांगो रैली और पुनः घेरा डालो डेरा डालो की रणनीति तैयार की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 व 17 जुलाई को विधायक के पैतृक आवास के समक्ष पारा शिक्षक जुटेंगे और विधानसभा का घेराव 25 जुलाई से लेकर सत्र समाप्ति तक किया जायेगा. बैठक में कहा गया कि सरकार अगर 25 % मानदेय वृद्धि और सभी पारा शिक्षकों का सरकारी शिक्षक में समायोजन 15 नवंबर तक नहीं करती है तो 16 नवंबर से रांची में अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो अभियान शुरू किया जायेगा.
बैठक में अमरेंद्र यादव, चित्तरंजन भंडारी, अनूप दत्ता, चंदन मेहता, अली रजा खान, सिद्दीक शेख, नारायण महतो, ध्रुव शर्मा, मनोज सिंह, अमरेंद्र पंडित, अर्जुन सोय, हसन जसीम, साकेत शेखर, सरोज गौरांग, संदीप साहू व अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola