विधायक ने किया पलाश मार्ट का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने किया पलाश मार्ट का उद्घाटन

विधायक ने किया पलाश मार्ट का उद्घाटन

विज्ञापन

रामगढ़. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में जिला समाहरणालय में पलाश मार्ट का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी ने कहा कि पलाश मार्ट महिलाओं की मेहनत, हुनर व आत्मविश्वास का प्रतीक है, जो उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनायेगा. उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना की. विशिष्ट अतिथि डीडीसी आशीष अग्रवाल ने कहा कि यह मार्ट स्थानीय उत्पादों को स्थायी पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा. पलाश मार्ट में स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार अचार, पापड़, मडुवा आटा, मकई आटा, अरवा चावल, सर्फ, साबुन, बांस की टोकरी सहित विभिन्न उत्पाद उपलब्ध हैं. मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीता सिंह, स्वयं सहायता समूह की दीदी व कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola