निर्माणाधीन रेलवे सुरंग में हुआ ब्लास्ट, एक की मौत
Updated at : 10 Jul 2016 8:46 AM (IST)
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन मजदूर रिम्स में भरती बरकाकाना : बरकाकाना ओपी क्षेत्र स्थिल हेहल पहाड़ी पर चल रहे कोडरमा-हजारीबाग-रांची भाया बरकाकाना रेल परियोजना निर्माण के लिए बनाये जा रहे सुरंग में अचानक हुए ब्लास्ट की घटना में एक मजदूर भुलदेव राय (ग्राम कृपालपुर, राजधनवार) की मौत हो गयी. जबकि घटना में आधा […]
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन मजदूर रिम्स में भरती
बरकाकाना : बरकाकाना ओपी क्षेत्र स्थिल हेहल पहाड़ी पर चल रहे कोडरमा-हजारीबाग-रांची भाया बरकाकाना रेल परियोजना निर्माण के लिए बनाये जा रहे सुरंग में अचानक हुए ब्लास्ट की घटना में एक मजदूर भुलदेव राय (ग्राम कृपालपुर, राजधनवार) की मौत हो गयी. जबकि घटना में आधा दर्जन मजदूर घायल हो गये. घटना शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे की है.
घायलों में सुधीर राय, राजू मांझी, एतवा हेंब्रम, हरीश राणा, नरेश राम, सुरेंद्र राणा, तालो टुडू शामिल हैं. सभी मजदूर सुरंग के भीतर ब्लास्टिंग करने के लिए फेज नंबर तीन में किये गये होल में बारूद भरने का काम कर रहे थे. इसी दौरान वज्रपात हुआ. वज्रपात के कारण बारूद को अर्थ मिलने के बाद विस्फोट हो गया.
विस्फोट के बाद मजदूरों पर पत्थरों की बारिश होने लगी. बारूद भरने का काम भुलदेव राय व सुधीर राय कर रहे थे. सभी घायलों को केसीसी कंपनी प्रबंधन ने तत्काल इलाज के लिए रिम्स पहुंचाया. निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूरों ने भुलदेव राय की मौत की पुष्टि मौके पर ही कर दी थी. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वह इलाजरत है. घटना की सूचना पर बरकाकाना ओपी प्रभारी अर्जुन उरांव भी दल-बल के साथ पहुंचे. घटना की पूरी जानकारी ली. इधर, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है. मजदूरों ने बताया कि गिरिडीह के लगभग 25 मजदूर यहां काम कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




