पर्यावरण व जल सरंक्षण की ली शपथ
Updated at : 08 Jul 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

वृक्ष लगाओ अभियान. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम रामगढ़ : झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में गुरुवार को वृक्ष लगाओ अभियान 2016 के तहत कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय रामगढ़ में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपायुक्त राजेश्वरी बी, विशिष्ट अतिथि डीडीसी सुनील कुमार, एसडीओ किरण कुमारी पासी, कार्यपालक दंडाधिकारी […]
विज्ञापन
वृक्ष लगाओ अभियान. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम
रामगढ़ : झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में गुरुवार को वृक्ष लगाओ अभियान 2016 के तहत कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय रामगढ़ में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपायुक्त राजेश्वरी बी, विशिष्ट अतिथि डीडीसी सुनील कुमार, एसडीओ किरण कुमारी पासी, कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार व सुनील कुमार सिंह, डीइओ रतन कुमार सिंह व डीएसई अनिल चौधरी थे.
मौके पर उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है. पर्यावरण को सुरक्षित रखने की ओर हमें ध्यान देना होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि हमें हर प्रकार की उर्जा का दुरुपयोग रोकते हुए उसे बचाने का सार्थक प्रयास करना होगा. उपायुक्त ने बड़े पैमाने पर पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाने पर बल दिया.
साथ ही उन्होंने जल संरक्षण व साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक होने की अपील की. कार्यक्रम को डीडीसी सुनील कुमार, एसडीओ किरण कुमारी पासी, कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार व सुनील कुमार सिंह, डीइओ रतन कुमार सिंह ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समेत सभी अधिकारियों ने आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में फलदार पौधे लगाये.
अिभयान के उद्देश्य के बारे में बताया गया
अभियान के उद्देश्य के बारे में बताया गया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों को जल व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना, पौधा रोपण को बढ़ावा देना, बाल संसद को सक्रिय करना, जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरुकता विकसित करना तथा पर्यावरण सरंक्षण के लिए अभियान में जन भागीदारी सुनिश्चित करना व स्वच्छ भारत-स्वच्छ विद्यालय अभियान में जन-भागीदारी सुनिश्चित करना है.
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
कार्यक्रम में रामगढ़ के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एलबी सिंह, प्रभारी एडीपीओ कृष्णा सिंह, एपीओ नवल किशोर वर्मा, मनोज कुमार, हरि उरांव, सीआरपी, बीआरपी, बीपीओ, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व छात्रा बड़ी संख्या में मौजूद थीं.
दीप जला कर किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ
वृक्ष लगाओ अभियान 2016 का शुभारंभ मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा दीप जला कर किया गया. कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान गाया. विद्यालय की वार्डेन अल्पना कुमारी ने स्वागत भाषण दिया. कार्यक्रम में अतिथियों, उपस्थित अन्य लोगों व छात्राओं द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण व संरक्षण, जल संरक्षण व साफ-सफाई की शपथ ली गयी.
जिला शिक्षा अधीक्षक अनिल चौधरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा लोगों के समक्ष रखा. संचालन प्रधानाध्यापक दिलीप साहा ने किया. अतिथियों का स्वागत बुके प्रदान कर किया गया. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने दिया. मौके पर बताया गया कि अभियान के तहत पूरे महीने भर कार्यक्रम जारी रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




