दो बाइक व बैग बरामद

Updated at : 01 Jul 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक व बैग बरामद

पतरातू : पीटीपीएस के हनुमान गढ़ी से पतरातू पुलिस ने दो बाइक व एक बैग बरामद किया है. बैग में एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू व एक धारदार हथियार था. मिली जानकारी के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान जब पुलिस की जीप हनुमान गढ़ी से नीचे सीसीएल कॉलोनी की ओर जा रही थी, […]

विज्ञापन
पतरातू : पीटीपीएस के हनुमान गढ़ी से पतरातू पुलिस ने दो बाइक व एक बैग बरामद किया है. बैग में एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू व एक धारदार हथियार था. मिली जानकारी के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान जब पुलिस की जीप हनुमान गढ़ी से नीचे सीसीएल कॉलोनी की ओर जा रही थी, इसी दाैरान दो युवकों को दो बाइक पर संदिग्ध अवस्था में देखा.
युवक पुलिस की जीप देखते ही भाग गये. पुलिस व सीसीएल कॉलोनी में गठित ग्राम रक्षा दल द्वारा उन युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए युवक भाग गये. पुलिस ने वहां एक लाल रंग की सीबीजेड (जेएच 09एच 3056) व होंडा साइन (जेएच 01 बीएफ 2369) को जब्त किया है. वहां से एक बैग भी बरामद किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola