रामगढ़ में पहली बार होगा अमृत संचार का आयोजन

रामगढ़ में पहली बार होगा अमृत संचार का आयोजन रामगढ़. सिख संगत में फैल रही कुरीतियों व गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा की गयी परिकल्पना से दूर होते सिख संगत के लिए रामगढ़ गुरुद्वारा में 10 अप्रैल को अमृत संचार करवाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. अमृत संचार के लिए विशेष टीम अमृतसर से […]
रामगढ़ में पहली बार होगा अमृत संचार का आयोजन रामगढ़. सिख संगत में फैल रही कुरीतियों व गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा की गयी परिकल्पना से दूर होते सिख संगत के लिए रामगढ़ गुरुद्वारा में 10 अप्रैल को अमृत संचार करवाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. अमृत संचार के लिए विशेष टीम अमृतसर से रामगढ़ आ रही है. इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संगत के लोगों को भाग लेकर गुरु का सच्चा सिंह बनने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. गुरप्रीत सिंह कालरा के संयोजन में बनी कमेटी में हरजीत सिंह छाबड़ा, हरप्रीत सिंह जग्गी, विक्रमजीत सिंह कोहली व अवतार सिंह सैनी को रखा गया है. कमेटी द्वारा बताया गया कि अमृत संचार करना ही सिख धर्म में दीक्षित होने की पहली व अंतिम शर्त होती है. संयोजक गुरुप्रीत सिंह कालरा ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




