विहिप ने रामनवमी महासमिति का गठन किया

विहिप ने रामनवमी महासमिति का गठन किया रामगढ़़ विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यालय में रामनवमी महासमिति रामगढ़ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता छोटू वर्मा व संचालन दीपक मिश्रा ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से रामनवमी महासमिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष रवि वर्मा, संरक्षक अयोध्या वर्मा, सचिव रवि मिश्रा, उपाध्यक्ष सुजीत सोनकर, कोषाध्यक्ष […]
विहिप ने रामनवमी महासमिति का गठन किया रामगढ़़ विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यालय में रामनवमी महासमिति रामगढ़ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता छोटू वर्मा व संचालन दीपक मिश्रा ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से रामनवमी महासमिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष रवि वर्मा, संरक्षक अयोध्या वर्मा, सचिव रवि मिश्रा, उपाध्यक्ष सुजीत सोनकर, कोषाध्यक्ष दीपक मिश्रा, मीडिया प्रभारी सागर गुप्ता, व्यवस्था प्रभारी दुर्गा विश्वकर्मा, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पप्पू यादव, राहुल पासवान, विनय शर्मा, जीतू मिश्रा, करण सिंह, बिट्टू कुमार, शिव सिंह चौहान आदि को बनाया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 अप्रैल को होलिका दहन मैदान लोहाल टोला में विशाल मंगला जुलूस का आयोजन किया गया है. बैठक में मनोज सिंह, नवीन श्रीवास्तव, विवेक उपाध्याय, ब्रजेश कुमार सिन्हा, सुमित कुमार, विपुल मिश्रा, सुनील कुमार महतो, राहुल सिंह,दिलीप आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




