ओवरलोडिंग मामले पर पुलिस का दोहरा रवैया

ओवरलोडिंग मामले पर पुलिस का दोहरा रवैया 6बीएचयू-6-न्यू बिरसा से सौंदा बी साइडिंग जा रहा ओवरलोड डंपर.उरीमारी. कोयलांचल में ओवरलोड डंपरों को पकड़ने को लेकर भुरकुंडा पुलिस का पैमाना अलग-अलग दिख रहा है. बरका-सयाल क्षेत्र के उरीमारी, बिरसा, न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना समेत बलकुदरा आउटसोर्सिंग परियोजना से उरीमारी परियोजना के सौंदा स्थित बी साइडिंग में […]
ओवरलोडिंग मामले पर पुलिस का दोहरा रवैया 6बीएचयू-6-न्यू बिरसा से सौंदा बी साइडिंग जा रहा ओवरलोड डंपर.उरीमारी. कोयलांचल में ओवरलोड डंपरों को पकड़ने को लेकर भुरकुंडा पुलिस का पैमाना अलग-अलग दिख रहा है. बरका-सयाल क्षेत्र के उरीमारी, बिरसा, न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना समेत बलकुदरा आउटसोर्सिंग परियोजना से उरीमारी परियोजना के सौंदा स्थित बी साइडिंग में ओवरलोड कोयला लाद कर पहुंचने वाले डंपरों को पकड़ने के मामले में पुलिस एक विशेष ट्रांस्पोर्टर की गाड़ियों को पकड़ने में दिलचस्पी दिखा रही है. जबकि थाना के नाक के नीचे से ओवरलोड डंपर धड़ल्ले से सौंदा बी साइडिंग तक कोयला लेकर जाते हैं. लेकिन इन डंपरों को नहीं पकड़ा जाता है. पुलिस पूरे मामले में खानापूर्ति करती दिखती है. ऐसे में पुलिस की कार्रवाई के कारण सौंदा बी साइडिंग में डंपरों से कोयला आपूर्ति पर असर पड़ रहा है. इस मामले को सीसीएल के वरीय अधिकारी भी गंभीरता से ले रहे हैं. जल्द ही इसकी जानकारी पीएमओ व कोयला मंत्रालय को देने की तैयारी की जा रही है. लोगों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई सभी तरह के ओवरलोड डंपरों पर समान रूप से होनी चाहिए. डंपरों को पकड़ने में भेदभाव पुलिस की मंशा पर सवाल खड़ा कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




