मंच ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Mar 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : झारखंड एकता मंच की ओर से एक ज्ञापन रामगढ़ के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है. ज्ञापन में मंच की ओर से मांग की गयी है कि पुराने सदर अस्पताल में पुन: चिकित्सा सुविधा प्रदान करना प्रारंभ की जाये. चुट्टूपालू से रामगढ़ तक होनेवाली दुर्घटना में घायल लोगों को रामगढ़ से 10 किमी […]
विज्ञापन
रामगढ़ : झारखंड एकता मंच की ओर से एक ज्ञापन रामगढ़ के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है. ज्ञापन में मंच की ओर से मांग की गयी है कि पुराने सदर अस्पताल में पुन: चिकित्सा सुविधा प्रदान करना प्रारंभ की जाये.
चुट्टूपालू से रामगढ़ तक होनेवाली दुर्घटना में घायल लोगों को रामगढ़ से 10 किमी दूर स्थित सदर अस्पताल ले जाना पड़ता है. पुराने सदर अस्पताल में अविलंब एक अस्पताल खोलने की मांग एकता मंच ने की है. साथ ही ज्ञापन में स्कूलों मे रि एडमिशन व डेवलपमेंट शुल्क के नाम पर भी रोक लगाने की मांग एमता मंच द्वारा की गयी है. ज्ञापन पर मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजन सिंह, अजीत गुप्ता, विजय सिंह, संजीव कुमार सिंह टीपू, सूरज जायसवाल, राज किशोर महतो आिद के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




