ग्रामीणों ने डाकसेवक की बहाली का किया विरोध

Published at :11 Mar 2016 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डाकसेवक की बहाली का किया विरोध

घाटोटांड़ : केदला उप डाकघर में बहाल होकर आये ग्रामीण डाकसेवक का स्थानीय ग्रामीण युवकों ने विरोध किया. ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए ग्रामीण डाकसेवक राजन कुमार केदला से वापस चले गया. बहाली का विरोध कर रहे स्थानीय ग्रामीण युवकों ने बताया कि डाक विभाग द्वारा गलत तरीके से हजारीबाग के हरली गांव निवासी […]

विज्ञापन
घाटोटांड़ : केदला उप डाकघर में बहाल होकर आये ग्रामीण डाकसेवक का स्थानीय ग्रामीण युवकों ने विरोध किया. ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए ग्रामीण डाकसेवक राजन कुमार केदला से वापस चले गया. बहाली का विरोध कर रहे स्थानीय ग्रामीण युवकों ने बताया कि डाक विभाग द्वारा गलत तरीके से हजारीबाग के हरली गांव निवासी राजन कुमार को ग्रामीण डाकसेवक के पद पर नियुक्त कर केदला उप डाकघर में सेवा के लिए भेजा गया है.
जबकि ग्रामीण डाकसेवक के पद पर पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों की बहाली होनी चाहिए.विरोध करनेवालों में देवनंदन रजवार, गनौरी रजवार, प्रवीण महतो, आनंद सागर, गौरी रजवार, दीपक कुमार, ओमकार कुमार, धनंजय कुमार, ईश्वर दयाल, मुकेश रजवार आदि माैजूद थे. इस बाबत डाक विभाग के पदाधिकारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि ग्रामीण डाकसेवक पद पर पोषक क्षेत्र के लोगों की ही बहाली जरूरी नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola