आठ घंटा कार्य ठप लाखों का नुकसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

छह-सात माह से मजदूरी नहीं मिलने से नाराज असंगठित मजदूरों ने एजेएसएस के बैनर तले रजरप्पा वाशरी का काम बंद करा दिया़ प्रबंधन द्वारा मजदूरी भुगतान करने का आश्वासन दिये जाने के बाद काम शुरू हुआ़ रजरप्पा : रजरप्पा वाशरी में एजेएसएस के बैनर तले असंगठित मजदूरों ने मजदूरी की मांग को लेकर उत्पादन कार्य […]
विज्ञापन
छह-सात माह से मजदूरी नहीं मिलने से नाराज असंगठित मजदूरों ने एजेएसएस के बैनर तले रजरप्पा वाशरी का काम बंद करा दिया़ प्रबंधन द्वारा मजदूरी भुगतान करने का आश्वासन दिये जाने के बाद काम शुरू हुआ़
रजरप्पा : रजरप्पा वाशरी में एजेएसएस के बैनर तले असंगठित मजदूरों ने मजदूरी की मांग को लेकर उत्पादन कार्य ठप कर दिया. जिससे सीसीएल रजरप्पा को लाखों रुपये क्षति का अनुमान है. जानकारी के अनुसार सुबह सात बजे क्लीनिंग व स्लेरी मजदूर मुख्य गेट पर पहुंच कर प्रदर्शन किया.
साथ ही कामगारों को वाशरी में घुसने नहीं दिया. जिस कारण प्रथम पाली का कार्य ठप पड़ गया. लगभग 12 बजे महाप्रबंधक कन्हैया लाल कुंडू के साथ एजेएसएस के रवींद्र प्रसाद वर्मा, सुरेश राम, लुकेश्वर चौधरी की वार्ता हुई. जिसमें कहा गया कि कई माह से ठेका मजदूरों का भुगतान बकाया है. इस बीच वार्ता में गतिरोध बना रहा. जिस कारण मजदूर भी वाशरी में लगभग चार बजे तक जमे रहें.
मजदूरों का कहना है कि यहां सैकडों मजदूर पिछले कई वर्षों से वाशरी में मेंटेनेंस का कार्य करते आ रहे हैं. लेकिन प्रबंधन द्वारा लगातार मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. पिछले छह-सात माह से हमलोगों का मजदूरी बकाया है. जिसका भुगतान नहीं किया जा रहा है. प्रबंधन द्वारा मजदूरी भुगतान करने का आश्वासन दिये जाने के बाद मजदूरों ने आंदोलन वापस ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




