अजय का हुआ अंतिम संस्कार

कुजू : सल्फास की गोली खाने से युवक की हुई मौत के बाद मंगलवार को रामगढ़ एसडीपीओ दीपक कुमार व अन्य नेता रांची रोड मालगोदाम स्थित उनके आवास पहुंचे. जहां परिवार वालों व अन्य सदस्यों ने एसडीपीओ को वस्तुस्थित की जानकारी दी. एसडीपीओ ने तत्काल 10 हजार रुपये मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के […]
कुजू : सल्फास की गोली खाने से युवक की हुई मौत के बाद मंगलवार को रामगढ़ एसडीपीओ दीपक कुमार व अन्य नेता रांची रोड मालगोदाम स्थित उनके आवास पहुंचे. जहां परिवार वालों व अन्य सदस्यों ने एसडीपीओ को वस्तुस्थित की जानकारी दी. एसडीपीओ ने तत्काल 10 हजार रुपये मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दिया. जबकि उन्होंने पारिवारिक लाभ के तहत मांडू सीओ को अन्य सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. जिसके बाद उसके शव का अंतिम संस्कार सेवटा नदी तट पर किया गया. ज्ञात हो कि रामानगर की एक युवती की शादी में बाधा पहुंचाने के आरोप में कुजू पुलिस ने अजय उर्फ अमरदीप रजवार को गिरफ्तार किया था.
जिसके बाद युवक द्वारा सल्फास की गोली खाने की बात सामने आयी थी. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष पप्पू बनर्जी, अनमोल सिंह, अनुसूचित जाति उत्थान परिषद के जिला अध्यक्ष राजेंद्र नायक, सुबोध कुमार, राजकुमार रजवान, तापेश्वर तूरी, नरेश उर्फ शेठ्ठी, संजय रजवार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




