आदिम जनजातियों के लिए कई योजनाएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Mar 2016 12:36 AM (IST)
विज्ञापन

दौरा .दुरुकसमार स्थित बंजी बिरहोर टोला में आयोजित कार्यक्रम में में राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने कहा झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दुरुकसमार स्थित बंजी बिरहोर टोला पहुंची. यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति के विकास के लिए कई योजनाएं हैं तथा कई चल भी रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव […]
विज्ञापन
दौरा .दुरुकसमार स्थित बंजी बिरहोर टोला में आयोजित कार्यक्रम में में राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने कहा
झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दुरुकसमार स्थित बंजी बिरहोर टोला पहुंची. यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति के विकास के लिए कई योजनाएं हैं तथा कई चल भी रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में इसकी जानकारी लोगों को नहीं हो पा रही है.
घाटोटांड़ : आदिम जनजातियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. इसे हासिल करने के लिए सबसे पहले आप को तैयार होना होगा. तभी सरकार द्वारा मिलनेवाली सुविधा का लाभ उठा कर आप आगे बढ़ पायेंगे. साथ ही हड़िया तथा दारू पीना छोड़ दें क्योंकि इसके सेवन से शरीर खोखला हो जाता है. कम उम्र में ही व्यक्ति की मौत हो जाती है.
उक्त बातें झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को दुरुकसमार स्थित बंजी बिरहोर टोला में आयोजित कार्यक्रम में बिरहोर परिवार को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि झारखंड में करीब आठ प्रकार के आदिम जनजाति हैं. इनमें बिरहोर एक विलुप्त होती आदिम जनजाति है. श्रीमती मुर्मू ने कहा कि आपको आगे बढ़ने के लिए पहले शिक्षित होना होगा.
जब तक आप शिक्षित नहीं होंगे. तब तक आपको सरकार से मिलनेवाली सुविधाओं की जानकारी नहीं होगी और आप पिछड़ते चले जायेंगे. इसलिए आप अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ने के लिए भेजें. सरकार सभी बीपीएल परिवारों को बिरसा आवास, पेंशन राशि तथा चावल आदि दे रही है. उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति में एक शिकायत है कि उनके बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास जितना होना चाहिए, उतना नहीं हो पाता है. क्योंकि आदिम जनजाति के लोग अपने बच्चों की शादी कम उम्र में ही कर देते हैं. इससे मां तथा उससे होनेवाले बच्चे की जान का खतरा बढ़ जाता है.
उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि 18 वर्ष से पहले कभी भी शादी नहीं करना चाहिए. इस मौके पर राज्यपाल श्रीमती मुर्मू का स्वागत स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से किया. इस अवसर पर रामगढ़ उपायुक्त ए डोड्डे , एसपी एम तमिल वाणन, एसडीपीओ दीपक कुमार, एसडीओ संगीता लाल, मांडू बीडीओ जयकुमार राम, सीओ रविंद्र कुमार, सीडीपीओ सुरभी सिंह, दीपक कुमार, रवि कुमार, प्रदीप कुमार प्रसाद, सुनील कुमार, शंभु हाजरा, विनोद कुमार सिन्हा ,मांडू प्रमुख चंद्रमणी देवी, उप प्रमुख कंचन कुमारी , जिप सदस्य दुष्यंत कुमार पटेल, मुखिया निर्मल महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




