डीसी ने गोला में की बैठक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2016 12:20 AM (IST)
विज्ञापन

गोला़ : गोला प्रखंड कार्यालय में उपायुक्त ने बुधवार को प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की. उन्होंने रोजगार सेवक को 31 मार्च तक दो सौ मजदूरों को काम देने का निर्देश दिया. अगर इन्हें कार्य नहीं मिला, तो कार्रवाई की जायेगी. कहा कि 40:60 अनुपात पर विशेष ध्यान देना है. रोजगार सेवक अगर कार्य में […]
विज्ञापन
गोला़ : गोला प्रखंड कार्यालय में उपायुक्त ने बुधवार को प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की. उन्होंने रोजगार सेवक को 31 मार्च तक दो सौ मजदूरों को काम देने का निर्देश दिया. अगर इन्हें कार्य नहीं मिला, तो कार्रवाई की जायेगी. कहा कि 40:60 अनुपात पर विशेष ध्यान देना है.
रोजगार सेवक अगर कार्य में कोताही बरतेंगे, तो नयी बहाली की जायेगी. पंचायत सेवकों से कहा कि अगर विकास की गति नहीं बढ़ी, तो निलंबित किये जायेंगे. इस दौरान उपायुक्त ने चाडी व बंदा पंचायत क्षेत्र में शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. साथ ही गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने व तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने बीडीओ से कहा कि प्रखंड के योजनाओं को स्वीकृति के लिए जिला भेजे. मौके पर बीडीओ पवन कुमार, संगीता कुमारी, रोहित रजक, ब्रह्मदेव पाठक आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




