प्रेमी युगल पकड़ाये, प्रेमिका ने कुएं में लगायी छलांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Feb 2016 12:12 AM (IST)
विज्ञापन

गोला़ : गोला थाना क्षेत्र के डभातू गांव में शुक्रवार रात ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को पकड़ा. इस बीच ग्रामीण दोनों को लेकर बैठक करने लगे. लेकिन प्रेमिका ने बैठक से भाग कर कुएं में छलांग लगा दी. तत्पश्चात लोगों ने उसे कुआं से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस दोनों […]
विज्ञापन
गोला़ : गोला थाना क्षेत्र के डभातू गांव में शुक्रवार रात ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को पकड़ा. इस बीच ग्रामीण दोनों को लेकर बैठक करने लगे. लेकिन प्रेमिका ने बैठक से भाग कर कुएं में छलांग लगा दी. तत्पश्चात लोगों ने उसे कुआं से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी.
पुलिस दोनों को कब्जे में कर थाना ले आयी. बताया जाता है कि डभातू निवासी टीपू चरण महतो का गांव की ही एक युवती के साथ पिछले कई वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच जब ग्रामीणों ने दोनों की शादी कराने की बात कही तो प्रेमी ने दो बच्चे की बाप होने की जानकारी दी. इसे सुन प्रेमिका कुएं में कूद गयी. दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




