ऊंचाइयों को छूने के लिए तकनीक से रहें अपडेट

Published at :19 Feb 2016 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
ऊंचाइयों को छूने के लिए तकनीक से रहें अपडेट

बरकाकाना : उत्पादन व उत्पादकता में काफी अंतर है. उत्पादन तो रोज किया जाता है, लेकिन कम संसाधन में थोड़े समय में गुणवत्तापूर्ण अधिक कार्य करना उत्पादकता है. उत्पादकता को बढ़ाने के लिए कर्मियों में कार्य निपुणता को बढ़ावा देना आवश्यक है. कार्यक्षमता व श्रम शक्ति के विकास व अच्छे परिणाम के लिए सभी कर्मियों […]

विज्ञापन
बरकाकाना : उत्पादन व उत्पादकता में काफी अंतर है. उत्पादन तो रोज किया जाता है, लेकिन कम संसाधन में थोड़े समय में गुणवत्तापूर्ण अधिक कार्य करना उत्पादकता है. उत्पादकता को बढ़ाने के लिए कर्मियों में कार्य निपुणता को बढ़ावा देना आवश्यक है. कार्यक्षमता व श्रम शक्ति के विकास व अच्छे परिणाम के लिए सभी कर्मियों व अधिकारियों को दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ अनुशासित होकर आठ घंटे पूरा कार्य करना महत्वपूर्ण है.
नयी तकनीक से अपडेट होना नयी ऊंचाइयों को छूने में मददगार होता है. उक्त बातें केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना महाप्रबंधक मिथलेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को आयोजित कार्यशाला के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही. महाप्रबंधक सभागार भवन में राष्ट्रीय उत्पादकता काउंसिल नयी दिल्ली के निर्देशानुसार उत्पादकता सप्ताह का समापन कार्यशाला के साथ किया गया. कार्यक्रम का संचालन एसओपी केके सिंह ने किया़
इस दौरान राकोमसं बरकाकाना शाखा सचिव योगेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मियों के अंदर कुछ नया करने का जोश पैदा करना जरूरी है. इसके लिए मजदूरों व अधिकारियों में परस्पर समन्वय स्थापित करना व कार्यों की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना आवश्यक है. अवधेश पांडेय ने अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने की बात कही.
रमेश सिंह द्वारा दक्ष कामगारों के अनुभव को संरक्षित करने की बात कही. कार्यशाला में अधिकारी वर्ग में एसओसी हाजी एसके मंसूर, एजाज शाहिद, जेबीआर कुजूर, केके सिंह, क्षेत्रीय चिकित्सा प्रभारी डॉ सुरेंद्र कुमार, आरके दराद, एके वर्मा, एसपी सिंह, धर्मेँद्र कुमार, एसएस प्रसाद, अजय कुमार, संजय सिंह, दिनेश प्रसाद, राजेश्वर सिंह, आरिफ अख्तर, बीएमपी सिंह, भरत मुंडा, एसके सिंह, जयशंकर राम कर्मचारी व यूनियन प्रतिनिधियों में योगेंद्र सिंह, विजय प्रकाश ओझा, रमेश सिंह, अनिल सिंह, अवधेश पांडेय, महावीर राम, अफजल इब्राहिम, रतन कुमार, शैलेश ओझा, भगवती प्रसाद, रणविजय विश्वकर्मा, अशोक गुप्ता, एपी दुबे, देवराज तिवारी, अनुज कुमार, उदय प्रताप सिंह, संदीप झा, शत्रुघ्न भगत आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola