विकास के नये द्वार खुलेंगे : मंत्री

Published at :31 Dec 2015 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
विकास के नये द्वार खुलेंगे : मंत्री

रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर में तीन करोड़ 95 लाख रुपये की योजना के शिलान्यास के बाद विकास के नये द्वार खुलेंगे. उक्त बातें पेयजल व स्वच्छता मंत्री सह स्थानीय विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी ने कही. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मंदिर क्षेत्र में कई कार्य कराये गये हैं. वर्तमान में भी विकास कार्य शुरू हो रहा […]

विज्ञापन
रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर में तीन करोड़ 95 लाख रुपये की योजना के शिलान्यास के बाद विकास के नये द्वार खुलेंगे. उक्त बातें पेयजल व स्वच्छता मंत्री सह स्थानीय विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी ने कही. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मंदिर क्षेत्र में कई कार्य कराये गये हैं. वर्तमान में भी विकास कार्य शुरू हो रहा है. इससे हजारों लोगों को रोजी – रोजगार व लाभ मिलेगा.
उन्होंने कहा कि रजरप्पा मंदिर में पर्यटकों के लिए कई योजनाएं हैं. मंदिर पहुंचनेवाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी, तभी विश्वास जगेगा. दामोदर – भैरवी नदी में हैंगिंग ब्रिज का निर्माण होगा, जो यहां के लिए आकर्षक का केंद्र होगा. पर्यटन मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि रजरप्पा के साथ-साथ देवघर, पारसनाथ सहित कई मंदिरों को भी विकसित करने का कार्य सरकार ने शुरू कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola