कल होगा सदर अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस का उदघाटन

Published at :29 Dec 2015 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
कल होगा सदर अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस का उदघाटन

रामगढ़ : रामगढ़ के लोगों की मांग 30 दिसंबर को पूरी हो जायेगी. रामगढ़ के जिला बने आठ वर्ष होने के बाद भी आज तक यहां पोस्टमार्टम की सुविधा उपलब्ध नहीं थी. इस मांग को प्रभात खबर ने भी प्रमुखता से उठाया था. 30 दिसंबर को रजरप्पा दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय […]

विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ के लोगों की मांग 30 दिसंबर को पूरी हो जायेगी. रामगढ़ के जिला बने आठ वर्ष होने के बाद भी आज तक यहां पोस्टमार्टम की सुविधा उपलब्ध नहीं थी. इस मांग को प्रभात खबर ने भी प्रमुखता से उठाया था.
30 दिसंबर को रजरप्पा दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, राज्य के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व अमर बाउरी की उपस्थिति में छत्तर मांडू स्थित समाहरणालय भवन क्षेत्र में नवनिर्मित पोस्टमार्टम हाउस व एनटीएस भवन में सदर अस्पताल का उदघाटन होगा. उक्त जानकारी देते हुए रामगढ़ के उपायुक्त ए दोड्डे ने बताया कि सदर अस्पताल व पोस्टमार्टम हाउस के खुलने से रामगढ़ जिला के लोगों को सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस प्रारंभ करना उनकी प्राथमिकता थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola