आदिम जनजाति के लिए अलग बजट

Published at :26 Dec 2015 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
आदिम जनजाति के लिए अलग बजट

प्रखंड के दोकाहातू पंचायत पहुंचे मुख्यमंत्री रामगढ़ : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आदिम जनजातियों के लिए हमारी सरकार ने अलग से बजट बनाने का निर्णय लिया है. ताकि इनका सर्वांगीण विकास हो सके. उन्होंने कहा कि अटल जी ने […]

विज्ञापन
प्रखंड के दोकाहातू पंचायत पहुंचे मुख्यमंत्री
रामगढ़ : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आदिम जनजातियों के लिए हमारी सरकार ने अलग से बजट बनाने का निर्णय लिया है.
ताकि इनका सर्वांगीण विकास हो सके. उन्होंने कहा कि अटल जी ने नदियों को जोड़ने का जो सपना देखा था उसे मोदी सरकार ने अटल सिंचाई योजना के तहत पूरा करने का निर्णय लिया है. राज्य में भी इसी योजना के तहत नदियों को जोड़ा जायेगा.
उन्होंने कहा कि भारत माता की कोख से अनेक महापुरुषों ने जन्म लिया है. उन्हीं में से एक हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी हैं. जिन्होंने अपने हर क्षण को देश और समाज के विकास के लिए लगाया है. मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक सह मंत्री का स्वागत उपायुक्त ए दोड्डे व एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने किया.
राज्य सरकार राज्य के अंतिम पायदान पर रहनेवाले व्यक्तियों के साथ खड़ी है. आज राज्य के मुख्यमंत्री अंतिम पायदान पर रहने वालों के बीच पहुंच कर उनके साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मना रहे हैं. साथ ही राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिये राज्य सरकार द्वारा अथक प्रयास किया जा रहा है. जिसका परिणाम जल्द ही सामने आयेगा.
मुख्यमंत्री ने बच्चों से की बातें : कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे छात्र-छात्राओं के अलावा बुजुर्गों से भी बात-चीत कर उनकी स्थिति जानी.
छात्राओं को मुख्यमंत्री ने कहा कि खूब पढ़ना है और कुछ बन कर अपने गांव के साथ-साथ राज्य का नाम भी रौशन करना है. शादी के लिए अगर घरवाले दबाव देते हैं तो सीधे हमें बतायें. हम करेंगे कार्रवाई. छात्राएं अपनी बहुत सारी बातें मुख्यमंत्री के सामने रखी तथा मुख्यमंत्री से बात करने के बाद काफी खुश थी.
अगिला व सुरूबाला केक काटने के बाद थी बहुत प्रसन्न : बिरहोर टोला की दो बालिकाएं अगिला व सुरूबाला बिनोद मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा अटल जी के जन्मोत्सव पर केके काटने के बाद मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को केक खिलायीं. इसके बाद इन बच्चियों के खुशी का ठिकाना नहीं था.
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता व कार्यकर्ता : समारोह स्थल पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि नारायण चंद्र भौमिक, रणंजय कुमार कुंटू, कुमार महेश सिंह के अलावा प्रकाश मिश्रा, डॉ संजय सिंह, राधेश्याम अग्रवाल, रणबीर सिंह, आदित्य साहु, आसिफ इकबाल, राजीव रंजन, धनंजय कुमार पुटूस, सुमन सिंह, जागेश्वर प्रजापति, सहदेव ठाकुर, सुबोध सिंह, प्रेम विश्वकर्मा, मुखिया कलावती, विनोद मिश्रा, मनोज गिरी, रंजन सिंह, मुन्ना ओझा, संजय सिन्हा, दिलीप सिंह, अमित साहु, उमेश प्रसाद,
आनंद बेदिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola