हैप्पी क्रिसमस पर झूमे बच्चे व पैरेंट्स

Published at :24 Dec 2015 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
हैप्पी क्रिसमस पर झूमे बच्चे व पैरेंट्स

भुरकुंडा : श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में बुधवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. इस मौके पर विद्यालय में उत्सव सा माहौल था. सुसज्जित चरनी व क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र बना रहा. कार्यक्रम की शुरुआत मसीही वंदना से हुई. जोसिंता व जोसेफिन ने प्रभु यीशु की महिमा पर गीत गा कर माहौल को […]

विज्ञापन
भुरकुंडा : श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में बुधवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. इस मौके पर विद्यालय में उत्सव सा माहौल था. सुसज्जित चरनी व क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र बना रहा.
कार्यक्रम की शुरुआत मसीही वंदना से हुई. जोसिंता व जोसेफिन ने प्रभु यीशु की महिमा पर गीत गा कर माहौल को भक्तिमय किया. जिंगल बेल-जिंगल बेल, हैप्पी क्रिसमस पर बच्चों के साथ अभिभावक भी थिरके. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सफेद दाढ़ी वाले सांता क्लॉज द्वारा बांटी गयी टॉफी, गिफ्ट व मिठाइयां रही. मौके पर स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि ईसा मसीह का जन्म मानव सेवा की इतिहास की स्वर्णिम घटना है.
प्राचार्य डॉ संजय सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सर्वधर्म सम्भाव की भावना जागृत होती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिखा, मधुलता मिश्रा, रजनी कौर, रिंकू सिन्हा, ज्योति सिंह, गीता, अपराजिता, रश्मि तिवारी, गौरव कुमार, रितिका रानी आदि का योगदान रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola