ओके- किसके सिर पर सजेगा ताज, फैसला आज

Published at :12 Dec 2015 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
ओके- किसके सिर पर सजेगा ताज,      फैसला आज

ओके- किसके सिर पर सजेगा ताज, फैसला आज चितरपुर/गोला/दुलमी. त्रिस्तरीय पंचायन चुनाव का फैसला 13 दिसंबर को आयेगा. गोला, चितरपुर व दुलमी से कई जिप प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला होगा. जिसमें खास कर दुलमी से जिस प्रत्याशी ब्रह्मदेव महतो, राजीव जायसवाल व राजेंद्र महतो राजू के अलावा गोला मध्य से कलावती देवी, ममता देवी, […]

विज्ञापन

ओके- किसके सिर पर सजेगा ताज, फैसला आज चितरपुर/गोला/दुलमी. त्रिस्तरीय पंचायन चुनाव का फैसला 13 दिसंबर को आयेगा. गोला, चितरपुर व दुलमी से कई जिप प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला होगा. जिसमें खास कर दुलमी से जिस प्रत्याशी ब्रह्मदेव महतो, राजीव जायसवाल व राजेंद्र महतो राजू के अलावा गोला मध्य से कलावती देवी, ममता देवी, पूर्वी क्षेत्र से कपिल मुंडा, निर्मल करमाली, गोला पश्चिमी से सुनीता देवी, सुमिता सोरेन पर सबकी नजर टिकी हुई है. इसके अलावा चितरपुर उत्तरी से गोपाल चौधरी व चंद्रशेखर चौधरी, युगेश महतो, चितरपुर दक्षिणी से पवन कुमार शर्मा, इंतेखाब आलम, युसूफ मजहर, अरविंद सिंह सबक नजर है. रामगढ़ से शोभा देवी व कविता देवी पर भी लोगों की नजर रहेगी. कई प्रत्याशी चुनाव परिणाम के पहले ही अपनी जीत मान कर पटाखा, मिठाई का ऑर्डरव विजय जुलूस की तैयारी में लगे हुए हैं. उधर, मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्य प्रत्याशी को भी अब चुनाव परिणाम का इंतजार है. कई जगह लग चुका है सट्टा: चुनाव परिणाम को लेकर चितरपुर, गोला व दुलमी के कई जगहों पर हजारों रुपये की सट्टा भी लगाये गये है. खास कर जिप प्रत्याशियों की जीत हार पर लोग हजारों रुपये की शर्त लगा चुके है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola