मधुमेह व अस्थमा रोगियों की जांच हुई

Published at :11 Dec 2015 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
मधुमेह व अस्थमा रोगियों की जांच हुई

मधुमेह व अस्थमा रोगियों की जांच हुईकुजू. सीसीएल तोपा परियोजना डिस्पेंसरी में शुक्रवार को डायबिटीज व अस्थमा रोगियों की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाया गया. यह शिविर इप्का मेडिसिन कंपनी के तत्वावधान में लगाया गया. शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी एएन मिंज व तोपा डिस्पेंसरी के चिकित्सक डॉ नदिम अनवर ने डायबिटीज […]

विज्ञापन

मधुमेह व अस्थमा रोगियों की जांच हुईकुजू. सीसीएल तोपा परियोजना डिस्पेंसरी में शुक्रवार को डायबिटीज व अस्थमा रोगियों की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाया गया. यह शिविर इप्का मेडिसिन कंपनी के तत्वावधान में लगाया गया. शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी एएन मिंज व तोपा डिस्पेंसरी के चिकित्सक डॉ नदिम अनवर ने डायबिटीज के कुल 104 रोगियों की जांच की. उन्होंने बताया कि रोगियों की लुपिट प्रोफाइल के 20, स्पाइरो मैट्रिक के 16 तथा एचबी एवनसी के 20 सैंपल लिये गये. इसके अलावा अन्य रोगियों के ब्लड सुगर व ब्लड प्रेशर की जांच की गयी. लिये गये खून के सैंपल को जांच के लिए मुंबई भेजा जायेगा. पांच दिनों बाद खून की रिपोर्ट रोगियों को दी जायेगी. जांच के पश्चात रोगियों को आवश्यक दवा व उपकरण मुफ्त दिये गये. शिविर में इप्का कंपनी के अनुभव सिन्हा ने सहयोग किया. मौके पर परियोजना पदाधिकारी एके सिंह ने शिविर का उदघाटन करने के बाद स्वयं अपने खून की जांच करायी. इस अवसर पर खान प्रबंधक एसके दत्ता, कार्मिक प्रबंधक एमएफ हक, डिस्पेंसरी कर्मी एमपी अधिकारी, कुमार सिंह, अयूब अंसारी, शंकर प्रसाद, पुतूल देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola