फैक्ट्ररी की आड़ में हो रही है कोयले की तस्करी

फैक्ट्ररी की आड़ में हो रही है कोयले की तस्करी साइकिल व ट्रैक्टर से की जा रही है कोयला की ढुलाई 10 चितरपुर ई. गेड़ेबीर के फैक्टरी में अवैध कोयला ले जाते लोग.गोला/रजरप्पा. रजरप्पा कोयलांचल समेत गेड़ेबीर, डाकागढ़ा सहित कई जगहों में कोयला तस्करी हो रही है. बरलंगा व पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र के डाकागढ़ा […]
फैक्ट्ररी की आड़ में हो रही है कोयले की तस्करी साइकिल व ट्रैक्टर से की जा रही है कोयला की ढुलाई 10 चितरपुर ई. गेड़ेबीर के फैक्टरी में अवैध कोयला ले जाते लोग.गोला/रजरप्पा. रजरप्पा कोयलांचल समेत गेड़ेबीर, डाकागढ़ा सहित कई जगहों में कोयला तस्करी हो रही है. बरलंगा व पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र के डाकागढ़ा व गोला-मुरी मार्ग के स्वर्णरेखा नदी के समीप गेड़ेबीर में कोयला की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. गेड़ेबीर में फैक्टरी की आड़ में दिन-दहाड़े साइकिल से अवैध कोयला की खरीदारी की जा रही है. तत्पश्चात फैक्ट्ररी में कोयले को जमा कर ट्रकों से बाहर भेजा जा रहा है. जबकि डाकागढ़ा में भी प्रतिदिन लगभग 1200 साइकिलों से अवैध कोयला पहुंचाया जा रहा है. यहां से भी प्रतिदिन दर्जनों ट्रक कोयला बाहर भेजा जा रहा है. जबकि रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुंदरु सरैया, लोधमा, छत्तर मांडू, महुआ टांड़ थाना क्षेत्र के धवैया, सिमराबेड़ा के अलावा रजरप्पा थाना क्षेत्र के मंदिर घाट, रजरप्पा वाशरी, दामोदर घाट सहित कई जगहों से अवैध उत्खनन कर प्रतिदिन ट्रैक्टर से सैकड़ों टन अवैध कोयला दुलमी, ओरमांझी, सिकिदिरी व रांची पहुंचाया जा रहा है. उधर, अवैध कोयला की खपत गोला, रजरप्पा व दुलमी क्षेत्र में चल रहे दर्जनों ईंट भट्ठों में भी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




