मतगणना की तैयारी को लेकर डीसी ने की बैठक

Published at :10 Dec 2015 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
मतगणना की तैयारी को लेकर डीसी ने की बैठक

मतगणना की तैयारी को लेकर डीसी ने की बैठक फोटो फाइल 10 आर-आई-बैठक में शामिल अधिकारी व अन्य.रामगढ़. पंचायत चुनाव के मतदान की समाप्ति के बाद 13 दिसंबर से रामगढ़ महाविद्यालय परिसर में मतगणना होगी. इसकी तैयारी की समीक्षा को लेकर गुरुवार को रामगढ़ के उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक छत्तरमांडू स्थित […]

विज्ञापन

मतगणना की तैयारी को लेकर डीसी ने की बैठक फोटो फाइल 10 आर-आई-बैठक में शामिल अधिकारी व अन्य.रामगढ़. पंचायत चुनाव के मतदान की समाप्ति के बाद 13 दिसंबर से रामगढ़ महाविद्यालय परिसर में मतगणना होगी. इसकी तैयारी की समीक्षा को लेकर गुरुवार को रामगढ़ के उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक छत्तरमांडू स्थित जिला सभागार में हुई. बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंडों के लिए प्रतिनियुक्त किये गये निर्वाची पदाधिकारियों से मतगणना के संबंध में की गयी तैयारी की जानकारी ली. उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव आयोग द्वारा मतगणना के संबंध में जो दिशा निर्देश दिया गया है, उसका शत -प्रतिशत अनुपालन किया जाये. किसी प्रकार की अनियमितता या कोताही बरतने पर उस पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में ही अधिकारियों को मतगणना संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola