मजदूरों की बैठक में स्थायीकरण पर विमर्श

Published at :10 Dec 2015 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों की बैठक में स्थायीकरण पर विमर्श

मजदूरों की बैठक में स्थायीकरण पर विमर्श पतरातू. पीटीपीएस में गुरुवार को ठेका श्रमिकों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सुखसागर प्रसाद ने की. श्री प्रसाद ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय ने 28 जनवरी 2015 को एक आदेश पारित किया था. इसमें पीटीपीएस में कार्यरत 560 ठेका मजदूरों के अलावा लेबर सप्लाई में वर्षों […]

विज्ञापन

मजदूरों की बैठक में स्थायीकरण पर विमर्श पतरातू. पीटीपीएस में गुरुवार को ठेका श्रमिकों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सुखसागर प्रसाद ने की. श्री प्रसाद ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय ने 28 जनवरी 2015 को एक आदेश पारित किया था. इसमें पीटीपीएस में कार्यरत 560 ठेका मजदूरों के अलावा लेबर सप्लाई में वर्षों से कार्यरत मजदूरों की जांच कर स्थायीकरण करने का आदेश था. यह आदेश एलपीए/246/2014 में पारित है. परंतु बोर्ड के पदाधिकारियों द्वारा जानबूझ कर इस आदेश का उल्लंघन किया गया है. इस संबंध में अभी तक प्रबंधन की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है. मामले को लेकर प्रबंधन को शीघ्र अवगत कराने का निर्णय लिया गया. मौके पर उत्तम कुमार, गणेश महतो, शंकर महतो, जितेंद्र, अशोक कुमार, रामकुमार, राजेश, राम बिहारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola