दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक की मौत, एक बाल-बाल बचा

Published at :09 Dec 2015 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक की मौत, एक बाल-बाल बचा

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक की मौत, एक बाल-बाल बचाविरोध में पांच घंटे जाम रहा एनएच, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियांप्रतिनिधि, जैनामोड़जरीडीह थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गयी. मरने वालों में दो चचेरे भाई भी शामिल है. पहली घटना मंगलवार रात 11 बजे की है. […]

विज्ञापन

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक की मौत, एक बाल-बाल बचाविरोध में पांच घंटे जाम रहा एनएच, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियांप्रतिनिधि, जैनामोड़जरीडीह थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गयी. मरने वालों में दो चचेरे भाई भी शामिल है. पहली घटना मंगलवार रात 11 बजे की है. इसमें पेटरवार के गणेश करमाली (19) की मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह तापस कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर पेटरवार से बोकारो की ओर जा रहा था. इस दौरान पीछे से आ रहे एक हाइवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में गणेश की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक चालक तापस बच गया. मृतक गणेश करमाली व तापस टांड़मोहनपुर के रहने वाले बताये जाते हैं. मृतक जैनामोड़ के बंगाली गैरेज में काम करता था. दूसरी घटना बुधवार सुबह 11 बजे की है. इसमें रामगढ़ से बाइक से आ रहे गोड़ाबेड़ी निवासी संदीप कुमार व प्रदीप कुशवाहा को पीछे से आ रहे एक डंपर ने काली मंदिर के समीप अपनी चपेट में ले लिया. बताया जाता है कि दुर्घटना में बाइक चालक संदीप कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. उसके चचेरे भाई प्रदीप कुशवाहा ने दुर्घटना की सूचना फोन पर परिजनों को दी. उसे इलाज के लिए जैनामोड़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक घंटे बाद उसने भी इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक से श्राद्ध कर्म में शामिल होने चास जा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola