दुर्घटना में स्कूली छात्र घायल

Published at :09 Dec 2015 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में स्कूली छात्र घायल

दुर्घटना में स्कूली छात्र घायल फोटो फाइल संख्या 9 कुजू : क्षतिग्रस्त कार व इनसेट में घायल छात्र कुजू.कुजू चौक पर बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में स्कूली छात्र बाल बाल बच गया. उसे हल्की चोट लगी है. उसका प्राथमिक उपचार स्थानीय नर्सिंग होम में किया गया. जानकारी के अनुसार, कुजू निवासी राजेंद्र नारायण उर्फ […]

विज्ञापन

दुर्घटना में स्कूली छात्र घायल फोटो फाइल संख्या 9 कुजू : क्षतिग्रस्त कार व इनसेट में घायल छात्र कुजू.कुजू चौक पर बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में स्कूली छात्र बाल बाल बच गया. उसे हल्की चोट लगी है. उसका प्राथमिक उपचार स्थानीय नर्सिंग होम में किया गया. जानकारी के अनुसार, कुजू निवासी राजेंद्र नारायण उर्फ राजू का आठ वर्षीय पुत्र तुषार शेखर उर्फ गोलू अपने बड़े भाई सिद्धार्थ के साथ स्कूल बस पकड़ने के लिए कुजू चौक आया था. बस पर सवार होने के लिए सड़क पार करने के दौरान सांडी से ट्रांसपोर्ट नगर कुजू की ओर जा रही वेगनआर कार (जेएच02एसी/0550) से टकरा गयी. घटना में गोलू व कार चालक सह कोयला व्यवसायी श्रवण कुमार सिंह को हल्की चोट लगी. वहीं, कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे मकान निर्माण के लिए रखे ईंट से टकरा गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola