स्पंज फैक्टरी में आज से तालाबंदी

Published at :09 Dec 2015 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
स्पंज फैक्टरी में आज से तालाबंदी

स्पंज फैक्टरी में आज से तालाबंदी फोटो 9गिद्दी2- बैठक में उपस्थित मोरचा के लोग गिद्दी(हजारीबाग).विस्थापित रैयत ग्रामीण मोरचा की बैठक बुधवार को होसिर गांव में हुई. इसकी अध्यक्षता कुमेश्वर महतो ने की. संचालन देवेंद्र महतो ने किया. बैठक में कहा गया कि रामगढ़ स्पंज आयरन फैक्टरी प्रबंधन को पिछले दिनों एक मांग पत्र दिया गया […]

विज्ञापन

स्पंज फैक्टरी में आज से तालाबंदी फोटो 9गिद्दी2- बैठक में उपस्थित मोरचा के लोग गिद्दी(हजारीबाग).विस्थापित रैयत ग्रामीण मोरचा की बैठक बुधवार को होसिर गांव में हुई. इसकी अध्यक्षता कुमेश्वर महतो ने की. संचालन देवेंद्र महतो ने किया. बैठक में कहा गया कि रामगढ़ स्पंज आयरन फैक्टरी प्रबंधन को पिछले दिनों एक मांग पत्र दिया गया था. प्रबंधन हमारी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है. बैठक में कहा गया है कि रामगढ़ स्पंज आयरन फैक्टरी होसिर से लगातार पिछले कई वर्षों से प्रदूषण फैलाया जा रहा है. इससे कई लोग गंभीर बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं. किसानों की जमीन बंजर होती जा रही है. यह पूरा इलाका प्रदूषण की चपेट में है. बैठक में कहा गया कि स्पंज फैक्टरी में प्रदूषण नियंत्रण मशीन लगायी गयी है, लेकिन इसका कोई उपयोग नहीं किया जाता है. बैठक में कहा गया कि इसे लेकर 10 दिसंबर से फैक्टरी में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जायेगी. बैठक में सुरेश महतो, भुवनेश्वर महतो, इंद्रदेव महतो, सेवालाल महतो, प्रमोद महतो, संतोष महतो, कौलेश्वर महतो, राजू महतो, ईश्वर महतो, मुकेश कुमार, जगन्नाथ महतो, दीपक महतो, लालधारी महतो, शैलेंद्र महतो, युगल महतो, विक्रम मुंडा, पोखलाल महतो आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola