दुर्घटना में मजदूर घायल

दुर्घटना में मजदूर घायल फोटो फाइल 9पीटीआर-ए में घायल मजदूर, 9पीटीआर-बी में दुर्घटनाग्रस्त युवती पतरातू.पतरातू मेन रोड में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, पालू उरांव टोला निवासी अमर उरांव व शांति कुमारी मजदूरी के लिए साइकिल से पीटीपीएस की ओर आ रहे थे. दोनों भाई-बहन हैं. इसी क्रम […]
दुर्घटना में मजदूर घायल फोटो फाइल 9पीटीआर-ए में घायल मजदूर, 9पीटीआर-बी में दुर्घटनाग्रस्त युवती पतरातू.पतरातू मेन रोड में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, पालू उरांव टोला निवासी अमर उरांव व शांति कुमारी मजदूरी के लिए साइकिल से पीटीपीएस की ओर आ रहे थे. दोनों भाई-बहन हैं. इसी क्रम में बावनधारा के समीप रांची से आ रही यात्री बस लखनलाल से टक्कर हो गयी. दुर्घटना में अमर उरांव को गंभीर चोट लगी है, जबकि शांति को भी हल्की चोट लगी है. स्थानीय लोग दोनों को प्रखंड चिकित्सालय ले गये. प्राथमिक इलाज के बाद अमर को रिम्स भेज दिया गया. दूसरी ओर पुलिस ने यात्री बस को कब्जे में ले लिया. जबकि बस चालक समेत अन्य कर्मी फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




