शक्षिा के बाजारीकरण का विरोध

शिक्षा के बाजारीकरण का विरोधगोला.गोला डाकबंगला परिसर में मंगलवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला सचिव प्रीतम कुमार झा ने की. बैठक में प्रदेश संयोजक पॉवेल कुमार मौजूद थे. उन्होंने कहा कि सरकार पूरे देश में शिक्षा का बाजारीकरण कर रही है. ऐसा होने से गरीब घर के बच्चे अब […]
शिक्षा के बाजारीकरण का विरोधगोला.गोला डाकबंगला परिसर में मंगलवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला सचिव प्रीतम कुमार झा ने की. बैठक में प्रदेश संयोजक पॉवेल कुमार मौजूद थे. उन्होंने कहा कि सरकार पूरे देश में शिक्षा का बाजारीकरण कर रही है. ऐसा होने से गरीब घर के बच्चे अब अच्छे स्कूल व कॉलेज में नहीं पढ़ पायेंगे. किसी भी कीमत पर सरकार द्वारा शिक्षा को विश्व व्यापार संगठन के हवाले नहीं करने दिया जायेगा. सड़क से लेकर सदन तक विरोध किया जायेगा. मौके पर सुनील कुमार महतो, इम्तियाज अंसारी, किष्टो महतो, विकास कुमार, रानी सिंह, अवधेश कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




