हाथीदाड़ी खदान के पैनल का निरीक्षण

Published at :07 Dec 2015 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
हाथीदाड़ी खदान के पैनल का निरीक्षण

हाथीदाड़ी खदान के पैनल का निरीक्षण भुरकुंडा कोलियरी की भूमिगत खदान से एक लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य मिला था. अब तक 58 हजार टन उत्पादन किया जा चुका है. 7बीएचयू-2-जांच के लिए खदान के भीतर जाते अधिकारी. भुरकुंडा. भुरकुंडा कोलियरी की भूमिगत खदान हाथीदाड़ी का निरीक्षण सोमवार को रांची मुख्यालय के सीनियर मैनेजर […]

विज्ञापन

हाथीदाड़ी खदान के पैनल का निरीक्षण भुरकुंडा कोलियरी की भूमिगत खदान से एक लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य मिला था. अब तक 58 हजार टन उत्पादन किया जा चुका है. 7बीएचयू-2-जांच के लिए खदान के भीतर जाते अधिकारी. भुरकुंडा. भुरकुंडा कोलियरी की भूमिगत खदान हाथीदाड़ी का निरीक्षण सोमवार को रांची मुख्यालय के सीनियर मैनेजर (माइनिंग) एनके दुबे ने किया. श्री दुबे ने खदान के भीतर जाकर पैनल संख्या 32-33 की जांच की. उत्खनन कार्यों के बाबत स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी ली. श्री दुबे ने कहा कि उक्त पैनल से कार्य प्रारंभ होने वाला है. इसी सिलसिले में यह जांच कार्य किया गया है. मौके पर एसओएम केएम शर्मा, इएंडएम जलालुद्दीन, मैनेजर रंजीत कुमार उपस्थित थे. इधर, हाथीदाड़ी खदान के बाबत बताया गया कि भुरकुंडा कोलियरी की भूमिगत खदान से वर्ष 2015-16 में एक लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य मिला था. इसमें से अब तक 58 हजार टन उत्पादन किया जा चुका है. भूमिगत खदान बांसगढ़ा में 24 लाख टन कोयले का भंडार मौजूद है : एसओएम ने बताया कि हाथीदाड़ी खदान में अभी भी लगभग 15 लाख टन कोयले का भंडार मौजूद है. खदान को सही ढंग से चलाया जाये तो उत्पादन कार्य अगले 14-15 वर्षों तक किया जा सकता है. भूमिगत खदान बांसगढ़ा में 24 लाख टन कोयले का भंडार मौजूद है. यहां लगभग 20 वर्षों तक उत्पादन कार्य किया जा सकता है. कामगारों की संख्या भूमिगत खदान में लगभग 650 है. इसके अलावा दोनों खदानों में तीन-तीन एसडीएल मशीन उत्पादन कार्य से जुड़ी है. एसओएम ने कहा कि हम अपने लक्ष्य को आसानी से पार कर लेंगे. खदान के अधिकारी व कर्मचारी जी-जान से जुटे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola