ओवरलोडिंग पर नहीं लग रहा लगाम

ओवरलोडिंग पर नहीं लग रहा लगाम7बीएचयू-3-ओवरलोड कोयला लदा ट्रक. सड़क पर गिरते रहता है कोयला चोटिल होते रहते हैं लोग.भुरकुंडा. सड़क के किनारे बने दुकानों-मकानों पर धूल की मोटी परत जमी रहती है. सड़क पर गिरा कोयला धूल बन कर हवा में उड़ते रहता है. मोटरसाइकिल चालक ऐसे धूल व कोयले पर फिसल कर गिरते […]
ओवरलोडिंग पर नहीं लग रहा लगाम7बीएचयू-3-ओवरलोड कोयला लदा ट्रक. सड़क पर गिरते रहता है कोयला चोटिल होते रहते हैं लोग.भुरकुंडा. सड़क के किनारे बने दुकानों-मकानों पर धूल की मोटी परत जमी रहती है. सड़क पर गिरा कोयला धूल बन कर हवा में उड़ते रहता है. मोटरसाइकिल चालक ऐसे धूल व कोयले पर फिसल कर गिरते व चोटिल रहते हैं. तिरपाल नहीं ढंके होने के कारण ट्रक पर से कोयला नीचे गिरता है, जिससे कई राहगीर चोटिल हो चुके हैं. ओवरलोडिंग के कारण सड़क व पुल-पुलिया जर्जर बन गये हैं. लोगों का कहना है कि लगातार उड़ती धूल के कारण कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में लोग आने लगे हैं. सांस लेना भी दूभर हो रहा है. घनी आबादी वाले क्षेत्र से गुजरने के बावजूद ट्रांसपोर्टिंग ट्रकों की स्पीड ज्यादा रहती है. लोगों द्वरा ऐसे ट्रांसपोर्टिंग का विरोध भी किया जाता है, लेकिन किसी भी स्तर पर सुधार नहीं होता है. ओवरलोड व बगैर तिरपाल के चलनेवाले ट्रकों को बलकुदरा से मेन रोड होते हुए सीसीएल सौंदा साइडिंग, सौंदा डी से मेन रोड भुरकुंडा होते हुए रेलवे साइडिंग भुरकुंडा मार्ग पर देखा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




