कई लोगों ने ली झारखंड एकता मंच की सदस्यता

कई लोगों ने ली झारखंड एकता मंच की सदस्यता6 आर सी-झारखंड एकता मंच में शामिल लोग मंच के पदाधिकारियों के साथ.रामगढ़. गोला रोड स्थित जन कल्याण पुस्तकालय में रविवार को झारखंड एकता मंच की बैठक हुई. अध्यक्षता रंजन सिंह ने की. संचालन अजीत गुप्ता ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मंच के […]
कई लोगों ने ली झारखंड एकता मंच की सदस्यता6 आर सी-झारखंड एकता मंच में शामिल लोग मंच के पदाधिकारियों के साथ.रामगढ़. गोला रोड स्थित जन कल्याण पुस्तकालय में रविवार को झारखंड एकता मंच की बैठक हुई. अध्यक्षता रंजन सिंह ने की. संचालन अजीत गुप्ता ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मंच के संयोजक आजाद सिंह मौजूद थे. बैठक में संगठन की मजबूती पर विमर्श किया गया. साथ ही बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर उनके बताये मार्ग पर चलने का निर्णय लिया गया. बैठक के क्रम में सूरज जायसवाल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने झारखंड एकता मंच की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर राजकिशोर मुंडा, मंगल प्रसाद, राजकिशोर सिंह, विजय कुमार यादव, प्रदीप राम, मंगल सिंह, विजय कुमार कुम्हार, विनोद चौधरी, संजय कुमार सिंह, राजेश प्रसाद साव, दीपक सिंह, उत्तम सिंह, पिंकू सिंह, अखिलेश प्रसाद, दीपक जायसवाल समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




