लीड) मनरेगा में खर्च हुए 12 सौ करोड़ : नीलकंठ

Published at :06 Dec 2015 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
लीड)     मनरेगा में खर्च हुए 12 सौ करोड़ : नीलकंठ

लीड) मनरेगा में खर्च हुए 12 सौ करोड़ : नीलकंठ फ्लैग-ग्रामीण विकास मंत्री ने की मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना, कहा फोटो फाइल : 6 चितरपुर ए पत्रकारों से बातचीत करते मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा रजरप्पा. मनरेगा के तहत अब तक 12 सौ करोड़ की राशि खर्च की गयी है. दिसंबर माह में यह राशि बढ़ […]

विज्ञापन

लीड) मनरेगा में खर्च हुए 12 सौ करोड़ : नीलकंठ फ्लैग-ग्रामीण विकास मंत्री ने की मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना, कहा फोटो फाइल : 6 चितरपुर ए पत्रकारों से बातचीत करते मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा रजरप्पा. मनरेगा के तहत अब तक 12 सौ करोड़ की राशि खर्च की गयी है. दिसंबर माह में यह राशि बढ़ कर 14 सौ हो जायेगी. उक्त बातें ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने रजरप्पा प्रोजेक्ट के वीआइपी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि मनरेगा में कुल 18 सौ करोड़ की राशि खर्च करनी है. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पुल -पुलिया निर्माण के लिए 302 करोड़ की राशि दी गयी है. प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 648 करोड़ की राशि में 410 करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है. जबकि राज्य संपोषित योजना में 635 करोड़ में 550 करोड़ की राशि खर्च कर योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है. सड़कों की बदहाली को दूर करने के लिए बजट तैयार कर मरम्मत कार्य भी किया जायेगा. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. इसलिए विकास नहीं कराने की बातें की जाती हैं. जबकि सरकार द्वारा निरंतर विकास कार्य कराये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि नये साल में नयी योजनाअों को लाया जायेगा. योजना बनाओ अभियान के तहत पंचायत के लोग ही योजना बनायेंगे. फरवरी माह तक योजना बनायी जायेगी. उन्होंने लोहरदगा चुनाव पर कहा कि यहां निश्चित रूप से एनडीए एक नंबर पर रहेगा. प्रदेश के नेता व कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं. मंत्री ने की पूजा – अर्चना : इससे पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा रजरप्पा मंदिर पहुंचे. यहां मां छिन्नमस्तिके की पूजा – अर्चना कर मत्था टेका. नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. मंत्री के रजरप्पा पहुंचने पर रजरप्पा मोड़ व चितरपुर चट्टी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. मौके पर रंजीत सिन्हा, अमरेंद्र गुप्ता, रमेश वर्मा, प्रेतनाथ सिंह, बासुदेव प्रजापति, अमरलाल महतो, सीओ कुंवर सिंह पहान, के शर्मा, असलम खान सदलबल मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola