मांडू में 70.35% मतदान

रामगढ़ : रामगढ़ में पंचायत चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान संपन्न हो गया. शनिवार को मतदान संपन्न होने के बाद रामगढ़ के उपायुक्त ए दोड्डे व एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने संयुक्त रूप से पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया. उपायुक्त ने कहा कि -तीसरे चरण में मांडू प्रखंड में हुआ मतदान भी […]
रामगढ़ : रामगढ़ में पंचायत चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान संपन्न हो गया. शनिवार को मतदान संपन्न होने के बाद रामगढ़ के उपायुक्त ए दोड्डे व एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने संयुक्त रूप से पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया.
उपायुक्त ने कहा कि -तीसरे चरण में मांडू प्रखंड में हुआ मतदान भी शांतिपूर्ण रहा. जिला में सभी के सहयोग तीनों चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा. रामगढ़ जिला में तीनों चरणों में हुए मतदान में एक बूथ पर भी पुनर्मतदान कराने की जरूरत नहीं पड़ी. उपायुक्त ने बताया कि शनिवार को मांडू प्रखंड में कुल 426 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. मांडू प्रखंड में कुल 70.35 प्रतिशत मतदान हुआ.
उपायुक्त ने कहा कि 13 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ हो जायेगी. मतगणना सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चलेगी. मतगणना की सारी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा कर ली गयी है. मतगणना केंद्र के बाहर अंदर की स्थिति बताने के लिए बड़े स्क्रीन वाले टीवी लगाये जायेंगे. जो मतगणना का लाइव प्रसारण करेगा. एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी का आभार प्रकट किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




