सड़क दुर्घटना में तीन घायल

Published at :05 Dec 2015 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में तीन घायल

सड़क दुर्घटना में तीन घायल फोटो फाइल : 5 चितरपुर डी, ई घायल महिला बच्चा व रोड पर गिरा घायल व्यक्ति चितरपुर. रामगढ़ – बोकारो मार्ग के सुकरीगढ़ा लारी के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि जहारलोंग कंडेर निवासी मो इशाक, अफसाना खातून के अलावा एक युवती और […]

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में तीन घायल फोटो फाइल : 5 चितरपुर डी, ई घायल महिला बच्चा व रोड पर गिरा घायल व्यक्ति चितरपुर. रामगढ़ – बोकारो मार्ग के सुकरीगढ़ा लारी के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि जहारलोंग कंडेर निवासी मो इशाक, अफसाना खातून के अलावा एक युवती और एक बच्चा मोटरसाइकिल से रामगढ़ से चितरपुर की ओर जा रहे थे. इस बीच विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक कार ने धक्का दे दिया. सभी लोग सड़क पर गिर कर घायल हो गये. मो इशाक व अफसाना खातून को गंभीर चोट लगी है. घायलों को स्थानीय लोग मातृका सदन ले गये. उधर, मोटरसाइकिल को धक्का मार कर कार भागने में सफल रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola