फ्लैग-रामगढ़ पहुंचा जैन समाज का प्रचार रथ

Published at :05 Dec 2015 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
फ्लैग-रामगढ़ पहुंचा जैन समाज का प्रचार रथ

फ्लैग-रामगढ़ पहुंचा जैन समाज का प्रचार रथ हेडिंग-समाज के लोगों ने स्वागत कियाफोटो फाइल 5आर-ए-रथ के साथ जैन समाज की महिलाएं, 5आर-बी-रथ के स्वागत में बैंड दल के लोग, 5आर-सी-रथ पर स्थापित कलश व भगवान ऋषभदेव की प्रतिमा.रामगढ़. नासिक (महाराष्ट्र) के सिद्धक्षेत्र मांगीतुंगी में भगवान ऋषभदेव की 108 फीट की प्रतिमा की स्थापना की जायेगी. […]

विज्ञापन

फ्लैग-रामगढ़ पहुंचा जैन समाज का प्रचार रथ हेडिंग-समाज के लोगों ने स्वागत कियाफोटो फाइल 5आर-ए-रथ के साथ जैन समाज की महिलाएं, 5आर-बी-रथ के स्वागत में बैंड दल के लोग, 5आर-सी-रथ पर स्थापित कलश व भगवान ऋषभदेव की प्रतिमा.रामगढ़. नासिक (महाराष्ट्र) के सिद्धक्षेत्र मांगीतुंगी में भगवान ऋषभदेव की 108 फीट की प्रतिमा की स्थापना की जायेगी. इसी के तहत रामगढ़ में इस रथ का आगमन पांच दिसंबर को हुआ. शहर में प्रवेश करने के पहले दामोदर पुल के निकट जैन धर्मावलंबियों नेे रथ का स्वागत किया. इसके बाद रथ के साथ जैन धर्मावलंबी भगवान ऋषभदेव का जयघोष करते हुए शहर के जैन मंदिर पहुंचे. रथ के साथ महिलाओं का काफिला चल रहा था. सभी महिलाएं पीला अथवा लाल परिधान में साथ चल रही थी. रथ पर भगवान ऋषभदेव की प्रतिमा व कलश सजा हुआ था. जैन समाज के अध्यक्ष रमेश सेठी, सचिव बिनोद रावता व उपाध्यक्ष दिलीप चुड़ीवाल, अरविंद सेठी ने बताया कि महोत्सव का आयोजन 11 से 17 फरवरी 2016 को नासिक (महाराष्ट्र) के सिद्धक्षेत्र मांगीतुंगी किया जा रहा है. महोत्सव को लेकर देश स्तर पर रथ का भ्रमण हो रहा है. इसका रामगढ़ शाखा की ओर से स्वागत किया गया. यह रथ गिरिडीह, हजारीबाग से होते हुए रामगढ़ पहुंचा है. रामगढ़ से रांची के लिए रवाना होगा. रथ के जैन मंदिर में पहुंचने के पश्चात महाआरती की गयी. मौके पर कमल बगाड़िया, सुनील जैन, बिनोद जैन, सौरभ अजमेरा, ललित चुड़ीवाल, अशोक चुड़ीवाल, अमित जैन, राजू पाटनी, राजेश चुड़ीवाल, अरुणा जैन आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola